SA के खिलाफ तीसरे T20 में विराट कोहली और केएल राहुल को मिल सकता है आराम, अब सीधे विश्वकप में दिखेंगे

Virat Kohli
ANI
अंकित सिंह । Oct 3 2022 5:33PM

भारत में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार घरेलू टी-20 श्रृंखला अपने नाम किया है। 2015 में भारत में खेले गए टी-20 श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका से उसे 2-0 से हार मिली थी। 2019 में श्रृंखला 1-1 की बराबरी पर रहे थे। 2022 में श्रृंखला 2-2 की बराबरी पर रही थी। वहीं अब भारत ने श्रृंखला को अपने नाम किया है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला खेली जा रही है। टी-20 विश्वकप के लिहाज से यह श्रृंखला काफी महत्वपूर्ण है। भारत ने यह श्रृंखला 2-0 से अपने नाम कर लिया है। तीसरा T20 मुकाबला मध्य प्रदेश के इंदौर में खेला जाना है। खराब फॉर्म से लौट चुके विराट कोहली को तीसरे टी-20 मुकाबले में आराम मिल सकता है। इसके अलावा ओपनर केएल राहुल को भी आराम दिया जा सकता है। सूत्रों का दावा है कि विराट कोहली सीधे अब पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 मुकाबले में विश्वकप के दौरान दिखाई देंगे। आपको बता दें कि टी 20 विश्व कप में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ है जो कि 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: इंग्लैंड के कप्तान मोईन अली ने की पाकिस्तान की किरकिरी, सीरीज जीतने के बाद खाने को लेकर कही बड़ी बात

भारत में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार घरेलू टी-20 श्रृंखला अपने नाम किया है। 2015 में भारत में खेले गए टी-20 श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका से उसे 2-0 से हार मिली थी। 2019 में श्रृंखला 1-1 की बराबरी पर रहे थे। 2022 में श्रृंखला 2-2 की बराबरी पर रही थी। वहीं अब भारत ने श्रृंखला को अपने नाम किया है। विराट कोहली के अनुपस्थित रहने के दौरान श्रेयस अय्यर को खेलने का मौका मिल सकता है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या रोहित शर्मा भी आखिरी मैच में आराम करेंगे। हालांकि, अब यह साफ जरूर है कि इंदौर में खेले जाने वाले टी-20 मुकाबलों में टीम इंडिया में कई बड़े बदलाव होंगे। आखिरी मुकाबला 4 अक्टूबर को इंदौर में शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: जेमिमा ने कहा- बेंगलुरु में धीमी, कम उछाल वाली पिच पर तैयारी से मदद मिली

तीसरे मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया इस श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका को क्लीन स्वीप करना चाहेगी। बात विराट कोहली की करें तो पिछली छह पारियों में उनके बल्ले से खूब रन बने हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप के दौरान उन्होंने 122 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 63 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने कल के मुकाबले में 49 रन बनाए थे। विराट कोहली ने एशिया कप में टीम इंडिया में वापसी की थी। उसके पहले वह काफी दिनों तक आराम पर थे। टीम इंडिया 5 या 6 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो सकती है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़