यश दयाल पर यौन शोषण मामले में आया नया मोड़, RCB खिलाड़ी के कई औरतों से अफेयर

Yash Dayal
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Jun 30 2025 5:53PM

यश दयाल पर शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप लगने की खबरें पिछले हफ्ते सामने आई थी। इस महिला ने बताया कि उनका यश दयाल के साथ 5 सालों तक रिश्ता चला था। लेकिन इस दौरान उनका शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से शोषण किया गया था। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यश दयाल के कई महिलाओं के साथ संबंध थे।

आरसीबी के खिलाड़ी यश दयाल पर शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप लगने की खबरें पिछले हफ्ते सामने आई थी। इस महिला ने बताया कि उनका यश दयाल के साथ 5 सालों तक रिश्ता चला था। लेकिन इस दौरान उनका शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से शोषण किया गया था। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यश दयाल के कई महिलाओं के साथ संबंध थे।

दैनिक भास्कर के अनुसारा, शिकायत करने वाली महिला ने आरोपों की लिस्ट लंबी कर दी है। शिकायत में दावा किया गया है कि यश दयाल के कई महिलाओं के साथ संबंध थे। गाजियाबाद पुलिस ने उनका स्टेटमेंट दर्ज करने के बाद भारतीय क्रिकेट को नोटिस भेज दिया है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि यश दयाल की इस महिला के साथ बातचीत सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुई थी। ये महिला यश दयाल के परिवार के करीब थी और उनके घर पर रह चुकी थी। हालांकि, यश दयाल के पिता ने उनसे पहचान से इनकार कर दिया है। 

शिकायत दर्ज करने वाली महिला ने ये भी दावा किया कि वो फरवरी 2025 में एक आरसीबी प्लेयर के शादी समारोह में शामिल हुई थी। जहां उनकी और यश की सगाई की बात छिड़ी थी। उसने बताया कि जब तक यश उनके साथ रिश्ते में रहे इस दौरान आरसीबी का ये स्टार खिलाड़ी कई अन्य रिलेशन में भी रहा। 17 अप्रैल को उसे एक और महिला का कॉल आया जिसने यश के साथ रिलेशन में होने का सबूत दिया था। 3 अन्य महिलाएं भी ऐसे ही दावे कर चुकी हैं। 

दैनिक भास्कर के मुताबिक इस महिला ने कहा कि, पावर, पैसा और फेम के जरिए इस मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन मुझे भारतीय न्याय प्रणाली पर पूरा विश्वास है। मैं इस सबको नजरअंदाज कर सकती थी लेकिन मुझे कैसा पता चलता कि वो धोखा दे रहे हैं। मैंने सब भगवान पर छोड़ दिया और जब उनके परिवार वालों ने मेरे साथ गलत बर्ताव करना शुरू किया तब मैंने कानून का सहारा लिया। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़