Jammu Crime Branch | पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगने वालों को जम्मू अपराध शाखा ने दबोचा

Jammu Crime Branch
pixabay
रेनू तिवारी । Jul 22 2023 5:16PM

नौकरी दिलाने के नाम पर दर्जनों शिक्षित युवाओं को ठगने के आरोपी दो जालसाजों को लंबी तलाश के बाद हरियाणा और महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया। जम्मू पुलिस की अपराध शाखा के एक अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

जम्मू। देश में पढ़े-लिखे बेरोजगारों की संख्या काफी ज्यादा है। ऐसे में एक अपराधिक गिरोह ने इन्हीं लोगों को अपना शिकार बनाते हुए लाखों रुपयों की ठगी की। ये ठगी करने वाले अब पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस ने पूरी प्लानिंग के साथ और अन्य राज्यों की पुलिस की मदद ने इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ें: Bawaal : Bihar, Rajasthan और Bengal में महिलाओं पर बढ़े अत्याचार, हमलावर हुई BJP

नौकरी दिलाने के नाम पर दर्जनों शिक्षित युवाओं को ठगने के आरोपी दो जालसाजों को लंबी तलाश के बाद हरियाणा और महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया। जम्मू पुलिस की अपराध शाखा के एक अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि सतविंदर सिंह और राजीव भारनत्ती को जम्मू अपराध शाखा की दो विशेष टीमों ने क्रमशः हरियाणा और महाराष्ट्र में उनके गृह राज्यों से गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें: मणिपुर के बाद Bihar में भी इंसानियत हुई शर्मसार, बंद कमरे में निर्वस्त्र कर लड़की और शख्स की पिटाई

उन्होंने कहा कि दोनों आरोपी फरार थे और पिछले कुछ वर्षों से अपनी गिरफ्तारी से बचने और पुलिस को चकमा देने के लिए लगातार अपना स्थान बदल रहे थे। अधिकारी ने कहा कि हरियाणा के सिरसा जिले के रहने वाले सिंह के खिलाफ 2021 में बेरोजगार युवाओं को विदेशों में नौकरी के बहाने लुभाने और उन्हें धोखा देने के लिए भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि नवी मुंबई (महाराष्ट्र) के भारनत्ती के खिलाफ 2020 में एक शिकायतकर्ता से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया था। प्रवक्ता ने कहा कि अपराध शाखा, जम्मू ने कुछ समय पहले ही दोनों मामलों में आरोप पत्र दायर किया था और अदालत ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़