Ramanavami 2026: Ram Navami 2026 की Date पर बड़ा कन्फ्यूजन, 26 या 27 मार्च? जानें Ayodhya में कब मनेगा रामजन्मोत्सव

Ramanavami 2026
Instagram

इस बार 26 मार्च को नवमी तिथि की शुरूआत हो गई है। ऐसे में रामनवमी 26 और 27 मार्च दोनों दिन मनाई जा रही है। इस दिन श्रीहरि विष्णु ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का अवतार लिया था। भगवान श्रीराम धर्म, सत्य और मर्यादा के प्रतीक हैं।

चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन यानी की नवमी तिथि को राम नवमी मनाई जाती है। इस दिन श्रीविष्णु ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का अवतार लिया था। वह अयोध्या के महाराज दशरथ के घर में जन्मे थे। इस बार 19 मार्च 2026 को चैत्र नवरात्रि की शुरूआत हुई। इस बार नवरात्रि पूरे 9 दिन की नहीं बल्कि आठ दिन की है। यानी की अष्टमी और नवमी तिथि एक ही दिन है। ऐसे में लोगों के मन में कंफ्यूजन है कि राम नवमी 26 मार्च को मनाई जा रही है या फिर 27 मार्च को। 

तिथि और मुहूर्त

बता दें कि राम नवमी का पर्व चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आता है, जोकि नवरात्रि का अंतिम दिन होता है। इस बार 26 और 27 मार्च 2026 दोनों दिन रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा। राम नवमी का पर्व भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में पूरे भारत में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। 26 मार्च की सुबह 11:48 मिनट पर नवमी तिथि की शुरूआत होगी और अगले दिन यानी की 27 मार्च 2026 की सुबह 10:06 मिनट तक मान्य रहेगी।

पूजा विधि

इस दिन सुबह जल्दी स्नान आदि करके साफ कपड़े पहनें। फिर घर के मंदिर के साफ करके भगवान श्रीराम की प्रतिमा को स्थापित करें और गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण करें। इसके बाद भगवान श्रीराम को फल-फूल और तुलसी आदि अर्पित करें। फिर रामचरितमानस का पाठ करें और दोपहर 12 बजे राम जन्म के समय आरती करें।

महत्व

भगवान राम के जन्मोत्सव के प्रतीक के रूप में मनाई जाने वाली रामनवमी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान श्री राम का जन्म अयोध्या में हुआ था। भगवान श्रीराम धर्म, सत्य और मर्यादा के प्रतीक हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़