Chai Par Sameeksha: भगवा उफान, विजय का तूफान, कांग्रेस का घमासान क्या राजनीतिक संदेश दे रहे हैं?

BJP Vijay
ANI
अंकित सिंह । May 11 2026 5:00PM

पश्चिम बंगाल में महिला सुरक्षा भी एक बड़ा मुद्दा है। ऐसे में सरकार के लिए विकास के साथ-साथ महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी एक बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। हालांकि, भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता राष्ट्रीय सुरक्षा भी होगी। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए पश्चिम बंगाल के नतीजे काफी मायने रखते हैं।

प्रभासाक्षी के साप्ताहिक कार्यक्रम चाय पर समीक्षा में इस सप्ताह हमने पश्चिम बंगाल की राजनीति और असम तथा तमिलनाडु के मुद्दे पर चर्चा की। हमने साफ तौर पर नीरज दुबे से पूछा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा के लिए चुनौतियां क्या है? नीरज दुबे ने साफ तौर पर कहा कि भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करना है। चुनाव तक तो पश्चिम बंगाल में कोई हिंसा नहीं हुई लेकिन उसके बाद जो हिंसा हुई है उसको निष्कर्ष तक पहुंचाना शुभेंदु अधिकारी सरकार की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। नीरज दुबे ने कहा कि पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा का एक लंबा इतिहास रहा है। ऐसे में उसे काले इतिहास को पीछा छोड़कर पश्चिम बंगाल को तरक्की के रास्ते पर आगे ले जाना होगा। 

पश्चिम बंगाल में महिला सुरक्षा भी एक बड़ा मुद्दा है। ऐसे में सरकार के लिए विकास के साथ-साथ महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी एक बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। हालांकि, भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता राष्ट्रीय सुरक्षा भी होगी। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए पश्चिम बंगाल के नतीजे काफी मायने रखते हैं। यही कारण है कि अमित शाह ने भी इसको लेकर साफ तौर पर संकेत दे दिया घुसपैठियों को बाहर करना बीजेपी की भी प्राथमिकता है। ऐसे में पश्चिम बंगाल में जब बीजेपी की सरकार बनी है। ऐसे में घुसपैठियों को बाहर करने की भी कोशिश बीजेपी की ओर से की जा सकती है। शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो जनता के प्रति अपने कृतज्ञता व्यक्त की, उससे साफ तौर पर जाहिर होता है कि पश्चिम बंगाल भाजपा के लिए कितना महत्वपूर्ण है। 

इसे भी पढ़ें: राजनीतिक विमर्श का जरिया बनी झालमुढ़ी वालों के फिरेंगे दिन

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान भी हमने देखा कि शुभेंदु अधिकारी लगातार योगी मॉडल फॉलो करने की बात कर रहे थे, ऐसे में शुभेंदु अधिकारी पर फिलहाल पूरे देश की नजर रहने वाली है कि वह किस तरीके से पश्चिम बंगाल को आगे बढ़ाते हैं। इससे साथ ही उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी जो कर रहीं है वह सिर्फ और सिर्फ राजनीति के लिए कर रही हैं। अपनी प्रासंगिकता बचाए रखने के लिए कर रही है और 2029 में इंडिया ब्लॉक के भीतर किस तरीके से उठा पटक देखने को मिलेगी यह भी अभी से ही साफ तौर पर देखने को मिल गया है। नीरज दुबे ने कहा कि भले ही ममता बनर्जी फिलहाल इंडिया ब्लॉक की बात कर रही हैं लेकिन उन्होंने चुनाव से पहले कांग्रेस को अपने आसपास भटकने नहीं दिया था चाहे वह लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा चुनाव हो। कांग्रेस के साथ ममता बनर्जी ने गठबंधन से सीधे तौर पर इंकार कर दिया था। हालांकि, आज ममता बनर्जी राजनीतिक परिस्थितियों बदलने के बाद कांग्रेस के साथ खड़ी होती दिखाई दे रही है।

नीरज दुबे ने साफ और कहा कि पश्चिम बंगाल में बदलाव का चुनाव था और वह बदलाव आ चुका है। लव एंड ऑर्डर के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के खाली खजाने को कैसे भरा जाए, यह भी भाजपा के सामने चुनौती होगी। निवेश लाना, आदमी की जिंदगी में सुधार लाना बीजेपी को जल्द से जल्द दुरुस्त करना होगा। इसके साथ नीरज दुबे ने कहा कि विजय के लिए तमिलनाडु में सत्ता तक पहुंचना काफी मुश्किल रहा। भले ही उन्हें कांग्रेस का गठबंधन सहयोग मिल गया लेकिन अभी भी वह बहुमत के आंकड़ो तक नहीं पहुंच पाए थे जिससे की साफ तौर पर जाहिर होता है कि उनके लिए मुख्यमंत्री का पद काफी काटों भरा रहने वाला है। नीरज दुबे ने कहा कि राहुल गांधी के पास पश्चिम बंगाल में अपनी पार्टी को खड़ा करने का मौका था। लेकिन आपने तृणमूल कांग्रेस से हाथ मिलाकर उसे जगह को खाता कर दिया है। दूसरी ओर आपने तमिलनाडु में डीएमके के साथ धोखा किया। आप विजय के साथ चले गए। यह कहीं ना कहीं गठबंधन धर्म का एक तरीके से अपमान होता है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़