Matcha का दौर खत्म? Social Media पर छाया पर्पल ड्रिंक 'Ube' का जादू, जल्द करें ट्राई

कैफे में माचा को पीछे छोड़ अब फिलीपींस का कंद 'उबे' से बनी 'पर्पल ड्रिंक' नया ट्रेंड बन रही है, जो अपने आकर्षक रंग, हल्के मीठे स्वाद और सेहतमंद गुणों के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह ड्रिंक विटामिन और फाइबर से भरपूर होने के साथ-साथ कैफीन-फ्री है, जो इसे कॉफी और माचा का एक बेहतरीन विकल्प बनाती है।
फूडी लोग हमेशा खाने के लिए नई-नई चीजें तलाशते रहते हैं। गौरतलब है कि कैफे की दुनिया में कुछ न कुछ ट्रेंड होता ही रहता है। एक समय हर जगह 'माचा' का ही जलवा था, लेकिन अब इंटरनेट के दौर में कई कैफे मेन्यू में उसकी जगह एक नया नाम ले रहा है।
नए ट्रेंड में है 'उबे'। यह एकदम खूबसूरत और अट्रैक्टिव पर्पल कलर की वजह से यह नया ऑप्शन आजकल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या है यह 'उबे'?
दरअसल, 'उबे' मूल रुप से एक फिलीपींस का एक कंद (रुट वेजिटेबल) है, जो काफी हद तक शकरकंद जैसा नजर आता है। फिलीपींस के घरों में इसको सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, जब मीठा खाने का मन होता है, तो वहां के लोग मीठा पेस्ट 'हलयांग उबे' को बनाते हैं, जो काफी आम है। इस दौरान लोगों को उबे इसलिए ज्यादा पसंद आ रहा है क्योंकि इसका टेस्ट एकदम हल्का मीठा और क्रीमी होता है, जो कि ड्रिंक के तौर पर सबसे कमाल का ऑप्शन है।
स्वाद और सेहतमंद
खासकर उबे सिर्फ दिखने और पीने में स्वादिष्ट नहीं है, बल्कि यह सेहत के लिहाज से भी काफी अच्छा माना जाता है। इसके कुछ फायदे बताएं, आपको बताते हैं-
- पोषक तत्वों से भरपूर- इसमें फाइबर, विटामिन A और विटामिन C जैसे जरुरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।
- कैफीन फ्री- जैसा कि माचा या कॉफी के विपरीत है, उबे में कैफीन बिल्कुल नहीं होता है। इसका सीधा-सा अर्थ यह है कि इसे पीने से आपकी रात की नींद पर कोई असर नहीं होगा।
किस तरह से इंटरनेट पर ऊबे बनी सेंसेशन?
यह शानदार पर्पल ड्रिंक भारत में ट्रेंड कर रही है। मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों के कुछ खास कैफे में अब उबे से बनी टेस्टी ड्रिंक्स और डिजर्ट मिलने लगे हैं। सोचने वाली बात है कि फिलीपींस के घरों में खाया जाने वाला एक शकरकंद जैसा साधारण कंद, आज इंटरनेट की दुनिया में काफी लोकप्रिय हो चुका है। मचा के बाद अब 'उबे' तेजी से वायरल हो रहा है, क्योंकि इसका सुंदर बैंगनी रंग लोगों को आकर्षित कर रहा है। ऊपर से यह स्वाद में हल्का मीठा और क्रीमी होता है। इसी वजह से ये स्वीट पर्पल ड्रिंक सोशल मीडिया पर छाई हुई है।
अन्य न्यूज़
















