Phulera Dooj 2024: राधा-कृष्ण को समर्पित है फुलेरा दूज का पर्व, जानिए इसका महत्व और पौराणिक कथा

Phulera Dooj 2024
Creative Commons licenses

हिंदू पंचांग के मुताबिक इस साल 12 मार्च 2024 को फूलेरा दूज का पर्व मनाया जाएगा। फुलेरा दूज के मौके पर भगवान श्रीकृष्ण के मंदिरों में होली का विशेष आयोजन किया जाता है। क्योंकि यह पर्व राधा रानी और श्रीकृष्ण को समर्पित है।

हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फुलेरा दूज का पर्व मनाया जाता है। इस साल 12 मार्च 2024 यानी आज फुलेरा दूज का पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व श्रीराधा रानी और श्रीकृष्ण के प्यार का प्रतीक है। फुलेरा दूज के मौके पर भगवान श्रीकृष्ण के मंदिरों में होली का विशेष आयोजन किया जाता है। क्योंकि यह पर्व राधा रानी और श्रीकृष्ण को समर्पित है। इस दिन फूलों से होली खेली जाती है।

कब है फूलेरा दूज

फूलेरा दूज- 12 मार्च 2024 दिन मंगलवार

फाल्गुन माह द्वितीया तिथि की शुरूआत- 11 मार्च  2024 दिन सोमवार सुबह 10:44 मिनट से शुरू।

फाल्गुन माह द्वितीया तिथि समाप्ति- 12 मार्च  2024 दिन मंगलवार सुबह 07:01 मिनट पर समापन।

हिंदू पंचांग के मुताबिक इस साल 12 मार्च 2024 को फूलेरा दूज का पर्व मनाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Kharmas 2024: 14 मार्च से शुरू हो रहा खरमास, शुभ कार्यों पर लगेगा विराम

फुलेरा दूज की कथा

पौराणिक कथा के मुताबिक भगवान श्रीकृष्ण एक बार काफी व्यस्त हो गए, जिसके कारण वह कई दिनों तक राधा रानी से मिल नहीं पा रहे थे। ऐसे में श्रीराधा भगवान श्रीकृष्ण से नाराज हो गईं। ऐसे में राधा रानी के उदास होने पर मथुरा के फूल मुरझा गए और वन सूखने लगे। जब इस बारे में श्रीकृष्ण को पता चला, तो वह श्रीराधा से मिलने वृंदावन पहुंचे। इस तरह से श्रीकृष्ण से मिलकर राधा रानी प्रसन्न हो गईं और मथुरा में चारों ओर हरियाली छा गई।

राधा रानी को खुश देखकर उन्हें छेड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने खिल रहे फूलों को तोड़कर उनपर फेंका। फिर राधा रानी ने भी श्रीकृष्ण पर पुष्पों की वर्षा की। यह देख राधा-कृष्ण संग मौजूद ग्वाल-बाल और गोपियां भी एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा करने लगे। तब से हर साल मथुरा में फूलों की होली खेली जाने लगी। वहीं फुलेरा दूज के इस पावन मौके पर श्रीराधा-कृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति की मनोकामना पूरी होती है।

भगवान कृष्ण के मंत्र

ॐ कृष्णाय नमः

हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे ।

हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे ।।

सफलता प्राप्ति मंत्र

ॐ श्री कृष्णः शरणं ममः

कृष्ण गायत्री मंत्र

“ॐ देव्किनन्दनाय विधमहे वासुदेवाय धीमहि तन्नो कृष्ण:प्रचोदयात”

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़