Chandra Grahan 2026 Timing: सिंह राशि में लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें भारत में Timing और सूतक काल

आज यानी की 03 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। खास बात यह है कि चंद्र ग्रहण देश के कई हिस्सों में दिखाई देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। ज्योतिष के मुताबिक सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में चंद्र ग्रहण लगेगा।
आज यानी की 03 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। खास बात यह है कि चंद्र ग्रहण देश के कई हिस्सों में दिखाई देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। ज्योतिष के मुताबिक सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में चंद्र ग्रहण लगेगा। चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। इसलिए चंद्र ग्रहण का असर व्यक्ति के मानसिक स्थिति पर पड़ सकती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि चंद्र ग्रहण कितने बजे से शुरू होगा, सूतक काल कब से शुरू होगा और यह कहां दिखाई देगा।
जानिए चंद्र ग्रहण का समय
बता दें कि साल का पहला चंद्र ग्रहण 03 मार्च 2026 की दोपहर 03:20 मिनट से शुरू होगा। वहीं इसी दिन शाम को 06:46 मिनट पर चंद्र ग्रहण की समाप्ति होगी। ऐसे में चंद्र ग्रहण की कुल अवधि करीब 03 घंटे 27 मिनट रहेगी।
भारत में कब दिखेगा
ज्योतिष गणनाओं के मुताबिक आज फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा का उदय शाम 05:59 मिनट पर होगा। वहीं चंद्र ग्रहण की शुरूआत 03:20 मिनट से होगी। ग्रहण का मध्यकाल शाम 05:04 मिनट पर होगा। चंद्र ग्रहण का मोक्ष काल शाम 06:47 मिनट रहेगा। ऐसे में आज शाम 05:59 मिनट के बाद भारत में सभी स्थानों पर चंद्रग्रहण देखा जा सकेगा। भारत में सिर्फ ग्रहण का मोक्ष काल ही दिखेगाष वहीं प्रारंभ और मोक्ष काल में चंद्र ग्रहण भारत में कहीं नहीं दिखेगा।
सूतक काल
साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दृश्यमान होगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले यानी की सुबह 06:20 मिनट से शुरू हो रहा है। यह चंद्र ग्रहण सिंह राशि में लग रहा है। ऐसे में सिंह और कुंभ राशि ग्रहण से प्रभावित होंगी।
कहां-कहां दिखेगा
भारत के पूर्वी हिस्सों में चंद्र ग्रहण ज्यादा स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। वहीं अन्य क्षेत्रों में ग्रहण आंशिक रूप से दिख सकता है। भारत के अलावा चंद्र ग्रहण दक्षिण-पूर्व एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखेगा।
अन्य न्यूज़














