शरीर बन जाएगा 'खून की Factory', दूर होगी Iron Deficiency, Diet में शामिल करें ये 4 चीजें

शरीर में खून की कमी से होने वाली थकान और कमजोरी को दूर करने के लिए आयरन युक्त आहार आवश्यक है। हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में सहजन, चुकंदर, सफेद तिल और अनार जैसे सुपरफूड्स शामिल करें जो पोषक तत्वों की मशीन हैं।
अक्सर शरीर में खून की कमी के कारण थकान और कमजोरी महसूस होती है। क्या आपके शरीर में खून की कमी है? खून की कमी के कारण व्यक्ति को बार-बार चिड़चिड़ापन और कमजोरी महसूस होती होती है। इस दौरान बालों को झड़ना और चेहरे पीला दिखने लगा है, तो आपको जल्द से ही अपने डाइट में इन फूड्स को एड ऑन कर लें। यह फूड्स शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करते हैं। आइए आपको बताते हैं अपने आहार में कौन-सी चीजें हासिल करें।
सहजन की पत्तियां
सहजन को मोरिंगा के नाम से भी जाना जाता है। इसकी पत्तियों को सुपरफूड कहा जाता है। इसमें संतरे से ज्यादा विटामिन सी और दूध से अधिक कैल्शियम पाया जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। मोरिंगा की पत्तियों का साग, परांठा या सूप बनाकर पिएं। यह हीमोग्लोबिन बढ़ाने की सबसे तेज तरीका है।
चुकंदर
लाल रंग का यह सब्जी खून की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें आयरन, फोलिक एसिड और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। रोजाना एक गिलास चुकंदर का जूस पीने या इसे सलाद में शामिल करने से शरीर में नए रेड ब्लड सेल्स (RBC) बनने की प्रक्रिया तेज होती है और खून की कमी दूर करने में मदद मिलती है।
सफेद तिल
सफेद तिल के बीजों में भरपूर आयरन पाया जाता है। एक चम्मच सफेद तिल खाने से शरीर को आयरन और जिंक प्राप्त होता है। इसको आप सलाद पर छिड़ककर, लड्डू बनाकर या चाटनी के तौर पर खा सकते हैं।
अनार
अनार पोषक तत्वों से भरपूर फल है, इसमें आयरन के साथ-साथ विटामिन C भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। एक्सपर्ट के अनुसार शरीर आयरन को सही तरीके से अवशोषित तभी कर पाता है जब उसे विटामिन C भी मिले। अनार में ये दोनों पोषक तत्व एक साथ मौजूद होते हैं, इसलिए इसे खून बढ़ाने के लिए बेहद लाभकारी फल माना जाता है।
अन्य न्यूज़















