Women Health Care: अबॉर्शन के बाद इन चीज़ों से करें परहेज़, रिकवरी को मिलेगी गति, शरीर रहेगा स्वस्थ

Women Health Care
Creative Common License

अबॉर्शन के बाद लक्षणों को मैनेज करने के लिए हेल्दी डाइट लेना चाहिए। ऐसे में जरूरी है कि महिला सभी पोषक तत्वों का सेवन करें और डाइट से जुड़ी कुछ खास बातों का ध्यान रखें। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अबॉर्शन के बाद महिला को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।

अबॉर्शन के बाद एक महिला को कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याओं से गुजरना पड़ता है। अबॉर्शन के बाद महिला को काफी लंबे समय तक कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस दौरान महिला के शरीर में करीब 2 सप्ताह पेट में ऐंठन, दर्द, शरीर में कमजोरी और अधिक ब्लीडिंग जैसी कई समस्याओं का अनुभव हो सकता है। शारीरिक तौर पर महिला को इस परेशानी से निपटने में थोड़ा सा समय लग सकता है।

अबॉर्शन के बाद लक्षणों को मैनेज करने के लिए हेल्दी डाइट लेना चाहिए। ऐसे में जरूरी है कि महिला सभी पोषक तत्वों का सेवन करें और डाइट से जुड़ी कुछ खास बातों का ध्यान रखें। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि अबॉर्शन के बाद महिला को क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: दादी-नानी के अजमाएं नुस्खें से शिशु पड़ सकता है बीमार, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट 

करें इन चीजों का सेवन

प्रोटीन युक्त डाइट

अबॉर्शन के बाद पर्याप्त प्रोटीन वाली डाइट लेने से आपकी मांसपेशियों के निर्माण में सहायता मिलती है। यह गर्भपात के बाद शरीर को तेजी से ठीक होने में सहायता करता है।

लिक्विड डाइट

अबॉर्शन के बाद खूब सारे तरह पदार्थों का सेवन करने से बॉडी में खून की कमी नहीं होती है। इसलिए अपनी सेहत को बेहतर बनाने के लिए नारियल पानी, डिटॉक्स ड्रिंक्स और अनार के जूस का सेवन करना चाहिए।

कैल्शियम वाले आहार

प्रेग्नेंट महिला के शरीर में कैल्शियम की कमी होने की संभावना होती है। इसलिए अबॉर्शन के बाद कैल्शियम से भरपूर फूड्स को डाइट को शामिल करना चाहिए।

इन चीजों का न करें सेवन

अबॉर्शन के बाद शुगर वाले प्रोडक्ट्स और जंक फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए। अबॉर्शन के बाद अगर आप बहुत ज्यादा मीठे का सेवन करती हैं, तो आपके ब्लड शुगर का लेवल बढ़ सकता है।

अबॉर्शन के बाद शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपके स्वास्थ्य पर गलत प्रभाव पड़ता है।

अबॉर्शन के बाद जंक फूड का सेवन सही नहीं है। इसलिए आपको बर्गर, पिज्जा और फ्रेंच फ्राइज जैसे फूड आइटम्स को खाने से बचना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़