हड्डियों और Muscles का Superfood है काला चना, रोज 1 कटोरी खाने से मिलेंगे गजब के फायदे

खराब जीवनशैली के कारण होने वाले पीठ और हिप्स के दर्द से राहत पाने के लिए रोज 1 कटोरी उबले काले चने खाएं। प्रोटीन, आयरन और मैग्नीशियम से भरपूर काले चने हड्डियों और मसल्स को मजबूत बनाकर शरीर को अंदर से पोषण देते हैं।
खराब जीवनशैली और गलत खान-पान के कारण कई लोगों को हेल्थ संबंधित समस्याएं परेशान करती है। घंटों तक ऑफिस में लगातार बैठे रहना और फिजिकल एक्टिविटी के कारण हिप्स और पीठ दर्द की समस्या देखने को मिलती है। इस तकलीफ से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय भी करते हैं, लेकिन कभी भी अपनी डाइट पर ध्यान नहीं देते हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छी डाइट का होना बेहद जरुरी है। अगर आप अपने डाइट में काले चना को एड ऑन करेंगे, तो दर्द से बच सकते हैं।
काला चना में कई जरुरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से पोषण देता है और मसल्स और हड्डियों को मजबूत बनाता है। यदि आप भी पीठ या हिप्स में दर्द और कमजोरी महसूस करते हैं, तो 1 कटोरी उबले चने को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
उबले काले चने क्यों फायदेमंद है?
हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया है कि उबले काले चने प्रोटीन, आयरन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम जैसे न्यूट्रिशन से भरपूर होते हैं। इसके सेवन से ही शरीर को काफी फायदे होते हैं।
प्रोटीन का अच्छा स्रोत
काला चना में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसमे पाए जाने वाले पोषक तत्व मसल्स को रिपेयर और मजबूत बनाने के लिए जरुरी माना जाता है। मजबूत मसल्स शरीर को अच्छी तरह से सपोर्ट मिलती है।
आयरन की मौजूदगी
गौरतलब है कि काला चना में आयरन की मात्रा काफी अच्छी होती है। आयरन शरीर में ऑक्सीजन के परिवहन में मदद करता है। इसके साथ ही आपको थकान कम महसूस होती है।
मैग्नीशियम पाया जाता
इसमें मैग्नीनिशय की मात्रा भी अधिक पाई जाती है, यह मसल्स और नसों का काम सही तरीके से करती है। इसके अलावा, इसकी पर्याप्त मात्रा शरीर के काम को बेहतर तरीके से करने में मदद करता है।
फॉस्फोरस का स्रोत
हड्डियों और दांतों के लिए फॉस्फोरस हेल्दी माना जाता है, क्योंकि यह जरुरी मिनरल है। संतुलित आहार में इसकी मात्रा हड्डियों को मजबूत बनाती है।
कैसे खाएं काले चने?
- रात के समय काले चने को पानी में भिगो दें और सुबह इन्हें उबाल लें।
- आप इन्हें सलाद में मिलाकर, हल्के मसालों के साथ या स्नैक के रुप में खा सकते हैं।
- आप चाहें तो इसमें प्याज, टमाटर, नींबू और हरा धनिया मिलाकर स्वाद और पोषण दोनों बढ़ा सकती हैं।
अन्य न्यूज़














