Tips to Reduce Belly Fat: तेजी से घटाएं पेट की चर्बी! महीनेभर में बदल देगी ये 3 आसान आदतें

Tips to Reduce Belly Fa
Pixabay

आजकल सबसे ज्यादा लोग पेट की चर्बी से परेशान है। पेट के आस-पास चर्बी जमा होना इस बात को बिल्कुल हल्के में न लें। बिना देर किए बैली फेट को कम करना काफी जरुरी है। इन आसान तरीकों से आप महीने भर में बेली फैट को कम कर सकती है।

खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण बेली फैट की समस्या लोगों में देखने को मिलती है। पेट के आसपास चर्बी जम जाने से शरीर की सुंदरता तो खराब होती है इसके साथ ही कई बीमारियां भी घेर लेती है। बेली फैट बढ़ने से डायबिटीज, हार्ट डिजीज, हाई ब्लड प्रेशर जैसी कई गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। जितना जल्दी आप अपने शरीर की चर्बी को कम करेंगे उतना ही आपके लिए बढिया है। तो इस लेख में हम आपको आसान टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप बेली फैट को आसानी से कम कर सकते हैं।

क्या खाएं और क्या नहीं

- प्रोटीन बढ़ाएं: यदि आप अपनी डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएंगे तो यह पचने में काफी समय लेगा। इसलिए आपको बार-बार भूख नहीं लगेगी और मेटाबॉलिज्म तेज होता है। आप अपने आहार में दालें, अंडे, चिकन, फिश, पनीर, दही और सोयाबीन जैसी चीजें जरुर शामिल करें।

- फाइबर है जरुरी: फाइबर से भरपूर चीजें आप अपनी डाइट में एड कर सकते हैं। जैसे कि- हरे पत्तेदार सब्जियां, ताजे फल और साबुत अनाज खाएं। यह पाचन को दुरुस्त करता है और पेट में चर्बी जमने नहीं देता।

-शुगर और रिफाइंड कार्ब्स से बचें: बेली फैट बढ़ाने का कार्य करता है शुगर और मैदा। इसके अलावा, कोल्ड ड्रिंक्स, पैक्ड जूस, मिठाई, केक, पास्ता, सफेद ब्रेड और समोसे-कचौड़ी जैसी चीजों से बिल्कुल न खाएं।

- खूब पानी पिएं: पूरा दिन कम से कम 3-4 लीटर पानी पीना बेहद जरुरी है। पानी पीने से शरीर के टॉक्सिन्स पदार्थ बाहर निकालते हैं। 

एक्सरसाइज करना जरुरी

जरुरी नहीं कि केवल डाइटिंग से पेट कम नहीं होगा। शरीर में कुल फैट में कम करने के लिए एक्सरसाइज बेहद जरुरी है। आप कार्डियो कर सकते हैं। रोजाना कम से कम 30-45 मिनट की कार्डियो एक्सरसाइज करें। आप चाहे तो स्क वॉक, दौड़ना, साइकिल चलाना,स्वीमिंग, रस्सी कूदना आदि कर सकते हैं। इसके अलावा, आप पुश-अप्स, स्क्वैट्स, लंजेस, प्लैंक और डंबल के साथ एक्सरसाइज भी जरुर कर सकते हैं। यह आपके पेट की मांसपेशियों के लिए क्रंचेज और लेग रेजेज भी फायदेमंद है। 

तनाव न लें और नींद पूरी लें

बेली फैट को कम करने के लिए इन दोनों पहलू को नजरअंदाज न करें। तनाव और नींद की कमी सीधे तौर पर बेली फैट बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होती है। तनाव शरीर में कोर्टिसोल रिलीज करता है, जो कि हार्मोन शरीर को पेट का आसपास जमा हो जाता है। इसलिए तनाव को कम करने के लिए योग, मेडिटेशन या प्राणायम कर सकते हैं। इसके अलावा, रोजाना 7-8 घंटे की नींद लेना आवश्यक है और यह भूख को नियंत्रित करने वाले हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं, जिस वजह से आप जंक फूड का सेवन अधिक कर देते हैं। 

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़