Fatty Liver की समस्या दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें Fiber और Protein

fatty liver
AI-Generated

गलत खानपान, मोटापे और निष्क्रिय जीवनशैली के कारण फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। हालांकि, फाइबर युक्त आहार, हरी सब्जियां, फल और प्रोटीन को डाइट में शामिल करके इसे रिवर्स किया जा सकता है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए अत्यधिक चीनी, प्रोसेस्ड फूड और ज्यादा तले-भुने भोजन से परहेज करना जरूरी है।

खराब जीवनशैली और गलत खानपान व फिजिकल एक्टिविटी की कमी के चलते फैटी लिवर की समस्या काफी देखने को मिल रही है। मोटापे के कारण भी फैटी लिवर की दिक्कत तेजी से बढ़ रही है। जब फैटी लिवर की कोशिकाओं में जरुरत से ज्यादा फैट जमा होने लगता है। इसके वजह से लिवर ठीक तरह से फंक्शन नहीं कर पाता है।

जिसके बाद शरीर में काफी टॉक्सिंस जमा होने लगते हैं। दरअसल, शुरुआत में इसके लक्षण नजर नहीं आते हैं और लंबे समय तक इस पर ध्यान न दिया जाए, तो फैटी लिवर का ग्रेड बढ़ सकता है और इसका सीधा असर आपकी सेहत पर होता है।

फैटी लिवर के लक्षणों को रिवर्स करने में सबसे मुख्य भूमिका आपके खानपान और लाइफस्टाइल की होती है। यदि आपके रिपोर्ट में फैटी लिवर की समस्या आ गई है, तो आप अच्छी डाइट के साथ इसको रिवर्स कर सकते हैं।

फैटी लिवर में क्या खाना चाहिए?

यह डाइटिशियन भी मानते हैं कि फैटी लिवर में ऐसा खाना चुनना चाहिए, जो वजन और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करता है और आपके लिवर पर एक्सट्रा बोझ नहीं डालता है।

फाइबर का अधिक सेवन करें

अपनी डाइट में सब्जियां, सलाद, साबुत अनाज और दालों को शामिल करें। ओट्स, दलिया, ब्राउन राइस, मल्टीग्रेन रोटी और दाल से शरीर को भरपूर मात्रा में फाइबर मिलता है और लंबे समय तक पेट भरा रहता है।

हरी सब्जियां और मौसमी फल खाएं

डाइट में आप पालक, मेथी, लौकी, भिंडी जैसी सब्जियों को नियमित रुप से जरुर खाएं। इसके साथ ही फलों में सेब, अमरूद, संतरा, पपीता और बेरीज जैसे कम मात्रा में प्राकृतिक शुगर वाले ऑप्शन लिए जा सकते हैं। लेकिन फलों का जूस पीने के स्थान पर पूरा फल खाना बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

प्रोटीन पर जरुर ध्यान दें

फैटी लिवर की समस्या को ठीक करने के लिए आप दाल, चना, राजमा, लोबिया, पनीर की सीमित मात्रा, दही, अंडे और मछली का सेवन कर सकते हैं। प्रोटीन का सही चुनाव वजन को कम करने के लिए काफी जरुरी है।

हेल्दी फैट चुनें

फैटी लिवर में हर टाइप फैट बंद करने की कोई जरुरत नहीं है। नट्स और सीड्स जैसे बादाम, अखरोट, अलसी और चिया सीड्स को सीमित मात्रा में डाइट में शामिल कर सकते हैं। इन्हे शरीर के लिए हेल्दी फैट माना जाता है। वहीं, जब खाना बनाएं तो रिफाइंड ऑयल का इस्तेमाल न करें।

फैटी लिवर में किन चीजों से बचना चाहिए?

- बहुत ज्यादा चीनी और मीठी चीजें जैसे कि मिठाई, केक, पेस्ट्री, कैंडी और मीठे पैकेज्ड फूड का सेवन कम करें।

- इसके साथ ही आप सॉफ्ट ड्रिंक, एनर्जी ड्रिंक और अधिक शुगर वाले पैकेज्ड जूस लिवर की सेहत को खराब कर सकते हैं।

- इतना ही नहीं, समोसे, पकौड़े, फ्रेच फ्राइज और ज्यादा तेल में बना खाना कम खाएं या इसे पूरी तरह अवॉइड करें।

- मैदा से बनीं चीजें, सफेद ब्रेड और अत्यधिक प्रोसेस्ड स्नैक्स का सेवन कम करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़