Periods में 2 दिन से भी कम होती है Bleeding? इस Magical Tea से सुधरेगा Flow

Herbal Tea
प्रतिरूप फोटो
AI Image

पीरियड्स में कम फ्लो की समस्या हार्मोनल असंतुलन का संकेत हो सकती है, जिसे अनदेखा नहीं करना चाहिए। जीरा, अजवाइन, अदरक और केसर से बनी यह देसी चाय ब्लड सर्कुलेशन सुधारकर और हार्मोन्स को संतुलित कर इस समस्या में राहत दे सकती है।

महिलाओं में हर महीने में पीरियड्स का आना एक सामान्य प्रक्रिया है। पीरियड्स के दौरान फ्लो सही से फ्लो आना काफी जरुरी है। यदि आप फ्लो बहुत कम हो या बहुत ज्यादा आए, तो इसको भूलकर भी नजरअंदाज न करें। वैसे तो पीरियड्स में 3-5 दिन फ्लो आना नॉर्मल है। यदि आपको इससे ज्यादा दिनों तक ब्लीडिंग हो रही है या फ्लो बहुत कम या बहुत ज्यादा आ रहा है, तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। 

हार्मोनल इंबैलेंस, स्ट्रेस और भी कई सारी दिक्कतों का इशारा हो सकता है। यदि आपको इन दिनों कम फ्लो आता है, तो इस देसी चाय को डाइट में शामिल कर सकते हैं, आइए आपको बताते हैं इसे कैसे बनाएं।

पीरियड फ्लो को सुधारने में मदद करेगी यह चाय

 - शरीर में जब एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का लेवल कम-ज्यादा होने लगे, तो उसकी वजह से पीरियड्स और रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर असर पड़ता है।

 - इन हार्मोन्स संतुलन बिगड़ने से पीरियड फ्लो और साइकिल पर काफी असर पड़ता है। ऐसे में कई लड़कियों को पीरियड में ब्लड बहुत ज्यादा या बहुत कम आने लगता है।

 - यह चाय ब्लड सर्कुलेशन को बूस्ट करती है और इससे हार्मोन्स भी मैनेज होते हैं।

 - जीरा डाइजेशन को सुधारता है और इससे ब्लोटिंग कम होती है। इससे साइकलि के दौरान आपको हल्का महसूस होता है और पाचन भी बेहतर होता है। यह क्रैम्प्स को कम कर सकता है।

 - अजवाइन शरीर को गर्म रखती है और इससे पेट की मांसपेशियों को आराम मिलता है। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटेरी प्रॉपर्टीज होती है, जो शरीर को गर्माहट मिलती है और दर्द कम होता है। इससे सर्कुलेशन में सुधार होता है।

 - केसर के धागे मूड को सुधारने का काम करते हैं। इससे हार्मोन्स बैलेंस होते हैं।

कैसे बनाएं यह देसी चाय

 - सबसे पहले एक पैन में लगभग 2 कप पानी डालें।

 - अब 1 टीस्पून जीरा और 1 टीस्पून अजवाइन डालें।

 - इसमें अदरक का एक छोटा टुकड़ा घिसकर डालें।

 - इसमें केसर के कुछ धागे डालें।

 - अब इसमें 1 टीस्पून गुड़ मिलाएं।

 - इसे छान लें और इसे आप दिन में 1 बार पी सकती हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़