Health Tips: पीरियड्स के दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं ये फूड्स

पालक, मेथी और सरसों जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां आयरन, फोलेट और दूसरे पोषक तत्वों का अच्छा सोर्स है। जिन महिलाओं को पीरियड्स में ज्यादा रक्तस्राव होता है, उनके लिए पर्याप्त आयरन लेना महत्वपूर्ण है। आप पीरियड्स में पालक की सब्जी, मेथी के पराठे या दाल में हरी सब्जियां शामिल करें।
पीरियड्स के दौरान पेट में ऐंठन, कमर दर्द और थकान से परेशान रहती हैं? ऐसे में हर बार दवाइयों का सहारा लेना जरूरी नहीं है। अगर आप चाहें तो इन दिनों अपनी डाइट में कुछ पौष्टिक चीजें शामिल करके इस पीरियड्स क्रैम्प को कम कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में-
अदरक
कुछ शोधों में यह बात सामने आई है कि अदरक से पीरियड्स के दर्द में संभावित राहत मिल सकती है। आप सुबह या शाम अदरक की चाय ले सकती हैं। इसके अलावा, अदरक का इस्तेमाल दाल, सब्जी या सूप में भी थोड़ी मात्रा में किया जा सकता है। याद रखें कि इसे बहुत ज्यादा मात्रा में लेने या सप्लीमेंट के रूप में इस्तेमाल करने से पहले सावधानी बरतें।
दही
अक्सर महिलाएं पीरियड्स में दही लेना बिल्कुल बंद कर देती हैं। लेकिन दही कैल्शियम देता है, जो मांसपेशियों और हड्डियों के सामान्य कामकाज के लिए जरूरी है। कैल्शियम से भरपूर आहार पीरियड्स से जुड़े कुछ लक्षणों को संभालने में मदद कर सकता है। हालांकि केवल दही खाने से ऐंठन खत्म हो जाएगी, ऐसा कहना सही नहीं होगा। आप अपने लंच में खाने के साथ एक कटोरी सादा दही ले सकती हैं। अगर आप दही नहीं लेना चाहती हैं तो तो दूध या कैल्शियम से भरपूर अन्य खाद्य पदार्थ भी विकल्प हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: फिट रहने के लिए सिर्फ वर्कआउट नहीं, आराम भी जरूरी! जानें रेस्ट डे के फायदे
हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, मेथी और सरसों जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां आयरन, फोलेट और दूसरे पोषक तत्वों का अच्छा सोर्स है। जिन महिलाओं को पीरियड्स में ज्यादा रक्तस्राव होता है, उनके लिए पर्याप्त आयरन लेना महत्वपूर्ण है। आप पीरियड्स में पालक की सब्जी, मेथी के पराठे या दाल में हरी सब्जियां शामिल करें। पौधों से मिलने वाले आयरन के अवशोषण को बेहतर बनाने के लिए खाने के साथ नींबू, आंवला या अमरूद जैसे विटामिन-सी वाले खाद्य पदार्थ साथ में अवश्य लें।
अलसी और अखरोट
अलसी और अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाए जाते हैं। ओमेगा-3 और पीरियड्स के दर्द के बीच संभावित संबंध पर शोध हुआ है, लेकिन इन्हें दर्द का पक्का इलाज नहीं माना जा सकता। लेकिन इसे लेने से आपको यकीनन बेहतर महसूस होगा। आप रोजाना थोड़ी पिसी हुई अलसी दलिया या दही में मिला सकती हैं। अखरोट को नाश्ते में खाएं। मात्रा अपनी जरूरत और कुल खानपान के हिसाब से रखें।
- मिताली जैन
अन्य न्यूज़













