Basi Roti With Ghee: आपका Breakfast Habit कितना सेफ? बासी रोटी पर घी लगाकर खाने से पहले जान लें ये जरूरी Health Facts

Basi Roti With Ghee
Creative Common License/Wikimedia Commons

कई लोग नाश्ते में बासी रोटी पर घी लगाकर खाते हैं। लेकिन क्या यह वाकई में सही है और क्या इससे सेहत को फायदा होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इसका जवाब देने जा रहे हैं।

सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी नाश्ता बेहद जरूरी होता है। क्योंकि नाश्ते से न सिर्फ दिनभर के कामों के लिए हमारे शरीर को ताकत मिलती है। बल्कि हेल्दी और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर नाश्ता स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। भारतीय घरों में नाश्ते में कई चीजें बनती हैं। जहां कई लोग नाश्ते में इडली, पोहा और पराठे जैसी चीजें खाते हैं, तो वहीं कुछ लोग सुबह के नाश्ते में चाय और बिस्किट खाते हैं। लेकिन चाय और बिस्किट सुबह के नाश्ते के लिए अच्छा ऑप्शन नहीं है।

भारतीय घरों में बचे हुए खाने को अलग-अलग तरीके से डाइट में शामिल किया जाता है। कई लोग नाश्ते में बासी रोटी पर घी लगाकर खाते हैं। लेकिन क्या यह वाकई में सही है और क्या इससे सेहत को फायदा होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इसका जवाब देने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Aloe Vera जूस का रोज सेवन खतरनाक! इन लोगों के लिए बन सकता है 'Slow Poison'

बासी रोटी पर घी लगाना फायदेमंद या नुकसानदेह

बता दें कि बासी रोटी पर घी लगाकर खाने से पाचन बेहतर होता है और शरीर को एनर्जी मिलती है। लेकिन बासी रोटी पर घी अधिक मात्रा में नहीं लगाना चाहिए। बासी रोटी में नेचुरल फर्मेंटेशन होता है, जिसके कारण इसमें एक ऐसा स्टार्च बनता है, जो फाइबर की तरह काम करता है और डाइजेशन व गट हेल्थ को बेहतर करता है।

बासी रोटी पर घी लगाने से इसमें ब्यूटिरेट की मात्रा बढ़ जाती है। इससे गट लाइनिंग को आराम मिलता है, इंफ्लेमेशन कम होता है और गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं।

बासी रोटी में घी लगाकर खाने से ब्लड शुगर लेवल बैलेंस रहता है। शरीर को ताकत मिलती है और ग्लाइसेमिक इंडेक्शन कम होता है। डायबिटीज पेशेंट्स के लिए यह फायदेमंद होता है। इससे वेट लॉस में भी मदद मिलती है।

घी में वसा मौजूद होती है और घुलनशील विटामिन इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। वहीं न्यूट्रिएंट्स अब्जॉर्बेशन को बढ़ाते हैं। इस कॉम्बिनेशन से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आपको इसे खाने से सुस्ती भी नहीं लगती है।

हालांकि इसको ज्यादा मात्रा में खाना सही नहीं होता है। क्योंकि ज्यागा घी के सेवन से कैलोरी बढ़ती है। वहीं जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल बढ़ा है, वेट बढ़ा है या जिनको हार्ट से जुड़ी समस्या है। उन लोगों को इसको खाने से बचना चाहिए।

जिन लोगों का पाचन कमजोर होता है, अगर वह लोग इसका सेवन करते हैं तो उनको एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।

दिन में 1 या 2 बासी रोटी से ज्यादा नहीं खाना चाहिए। वहीं इसमें 1-2 चम्मच घी लगाना चाहिए। अगर आप भी बासी रोटी पर घी लगाकर खाते हैं, तो फिर अन्य चीजों में घी का कम इस्तेमाल करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़