Cervical Cancer को जड़ से मिटा सकता है HPV Vaccine, जानें कब और क्यों लगवाना है जरूरी?

सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन बेहद प्रभावी है, जो ह्यूमन पैपिलोमा वायरस को कैंसर में बदलने से रोकती है। इसे लगवाने की सही उम्र 9 से 14 साल है, लेकिन विशेषज्ञ 45 साल की उम्र तक इसे लगवाने की सलाह देते हैं, और यह सेक्शुअली एक्टिव होने के बाद भी फायदेमंद है।
हर साल सर्वाइकल कैंसर से न जाने कितनी महिलाओं को अपनी चपेट में ले ले जाता है। इसके बचाव के लिए वैक्सीन भी मौजूद है। सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय के मुंह (सर्विक्स) में होने वाला खतरनाक कैंसर है, हालांकि इसे पूरी तरह से रोका भी जाता है। अगर सही समय पर इस कैंसर का पता लग जाए तो इसका इलाज संभव है। सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) है। इससे बचाव के लिए समय पर जांच और HPV वैक्सीन लगवाना जरूरी है। लेकिन इस वैक्सीन को लेकर भी जागरुकता की कमी है। इसे लगवाने की सही उम्र क्या है, इसे लगाना क्यों जरुरी है और यह क्या सेक्शुअली एक्टिव होने के बाद भी लगवाया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं इस बारे में-
HPV वैक्सीन से जुड़ी ये बातें हर लड़की को होनी चाहिए पता
- हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, HPV वैक्सीन, सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसको लगवाना काफी जरुरी है।
- HPV वैक्सीन शरीर को इन खतरनाक वायरल टाइप से लड़ने की क्षमता देती है। यह वैक्सीन कैंसर बनने से पहले ही वायरल को रोक देती है।
- हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, इसको लगवाने की सही उम्र 9 से 14 साल मानी जाती है, हालांकि इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप 14 साल के बाद इसे नहीं लगवा सकती हैं। डॉक्टर इसे लगवाने के लिए 45 साल तक की उम्र तक लगवाने की सलाह दी जाती है।
-अगर आप पहले से सेक्शुअली एक्टिव हैं और सोचती हैं कि अब इस वैक्सीन का कोई लाभ नहीं है, तो यह धारणा सही नहीं है। सेक्शुअल लाइफ शुरू हो जाने के बाद भी यह वैक्सीन फायदेमंद होती है और स्वास्थ्य सुरक्षा में अहम भूमिका निभाती है। हालांकि, बेहतर प्रभाव के लिए इसे आमतौर पर सेक्शुअल लाइफ शुरू होने से पहले लगवाने की सलाह दी जाती है, लेकिन बाद में भी इसे नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए।
- इस वैक्सीन की 2-3 डोज दी जाती है। वैक्सीन लगवाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। वैक्सीन के साथ ही नियमित जांच भी जरुरी है। हर 1-2 साल में Pap Smear टेस्ट जरुर कराएं।
- इसके अतिरिक्त आप सेफ सेक्शुअल रिलेशन बनाएं। अनप्रोटेक्डे सेक्शुअल रिलेशन भी कई तरह की सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिजीज का कारण बन सकते हैं।
- आपको बता दें कि, इस वैक्सीन को लगवाने के बाद कोई साइड-इफेक्ट नहीं होते हैं। कुछ महिलाओं को हल्का बुखार और हाथ में दर्द हो सकता है, हालांकि ये अपने आप ही ठीक हो जाता है। यदि आपको वैक्सीन लगवाने के बाद कोई तकलीफ महसूस होती है, तो डॉक्टर की सलाह जरुर लें।
अन्य न्यूज़












