करवाचौथ व्रत में पाएं भरपूर शक्ति! सरगी में शामिल करें ऊर्जा के ये 7 चीजें

करवा चौथ पर सरगी की थाली में सही चीजों को रखना भी बेहद जरुरी होता है। इस दिन महिलाएं सरगी में इन चीजों को एड ऑन करन सकती हैं। करवा चौथ पर व्रत में आस्था और सेहत दोनों अच्छी बनीं रहे, इसके लिए आप अपनी सरगी की थाली में ये 7 चीजें शामिल करें।
सनतान धर्म में करवाचौथ व्रत का खास महत्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत पति की लंबी आयु और अच्छे स्वस्थ के लिए रखती है। करवा चौथ के व्रत में खुद को एनर्जेटिक बनाएं रखने के लिए आप सरगी में इन चीजों को शामिल कर रही है। आपको बता दें कि, सास द्वारा दी जाने वाली सरगी की थाली, यह व्रत का एक विशेष हिस्सा होती है। खासतौर पर सरगी को सुबह सूर्योदय से पहले खाई जाती है। यह व्रत के दौरान शरीर में ऊर्जावन बनाएं रखता है। अगर आप सरगी में सही चीजों का चयन करेंगी तो दिन भर ऊर्जावन बनीं रहेगी। करवा चौथ व्रत में आस्था और सेहत दोनों ही बढ़िया बनीं रहे, इसके लिए आप सरगी की थाली में इन 7 चीजों को शामिल करें।
सरगी की थाली में जरुर शामिल करें ये 7 चीजें
मिठाई
सारगी की थाली में मिठाई रखना बेहद शुभ माना जाता है। आप मिठाई में लड्डू, हलवा, बर्फी, मठरी या फेनी को शामिल करें। सरगी में मिठाई का सेवन करने शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है और व्रत में ताकत मिलती है।
सूखे मेवे
सरगी में पोषण से भरपूर ड्राई फ्रूट्स को जरुर रखें। इसमें आप बादाम, काजू, पिस्ता और किशमिश जैसे सूखे मेवे भी सरगी की थाली में शामिल करना चाहिए। यह पौष्टिक सूखे मेवे आपको पूरे दिन एनर्जेटिक बनाकर रखेंगे।
पराठा
पंजाब में कई सारे लोग सरगी में गेहूं के आटे की पूड़ी या पराठा जरुर एड करते हैं। घी से बनें हुए पराठें आपको दिन भर ऊर्जावन बनाएंगे और आपको शरीर के शक्ति पहुंचाएंगे।
सब्जी
इसके अलावा, सरगी की थाली में हल्की मसालों वाली आलू की सूखी सब्जी या मिक्स वेज को एड ऑन कर सकते हैं। यह आपके पाचन को बेहतर रखेंगी और शरीर में ऊर्जा बनीं रहेगी।
फल
आप चाहे तो सरगी में ताजे फल जैसे कि - सेब, केला, अनार या मौसमी को थाली में रख सकते हैं। फलों के सेवन से हाइड्रेशन और कई तरह के विटामिन्स मिलते हैं।
दही या दूध से बनीं चीजें
सरगी की थाली में दही, लस्सी या फिर रबड़ी को सरगी में शामिल करने से पेट को ठंडक मिलती है इसके साथ ही शरीर ऊर्जावान बना रहता है। वहीं, ये पाचन को दुरुस्त करता है।
पानी या जूस
आप सरगी की थाली में नारियल पानी, छाछ या फ्रेश जूस रख सकते हैं। यह आपके शरीर को हाइड्रेट करता है और बॉडी को न्यूट्रिशन भी प्रदान करता है। सबसे ज्यादा नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है।
श्रृंगार की वस्तुएं (ऑपशनल)
करवा चौथ पर सास के द्वार सरगी दी जाती है, तो ऐसे में जितनी भी सास वे अपनी बहुओं के लिए खरीदी गई साड़ी, बिंदी, सिंदूर या चूड़ियां भी शामिल कर सकते हैं।
सरगी से जुड़ी हेल्थ टिप्स
- आप सरगी में हल्के और पौष्टिक से भरपूर चीजों को ही शामिल करें। जो आपको दिनभर ऊर्जा प्रदान करें।
- सारगी में शामिल की गई चीजों में नमक कम ही डालें। क्योंकि अत्यधिक नमक सेवन करने से प्यास बढ़ जाती है।
- जैसा कि हर एक क्षेत्रीय परंपराओं के अनुसार सरगी की चीजों में बदलवा हो सकता है। जैसे कि- पंजाब में फेन और मठरी, यूपी में हलवा-पूड़ी ज्यादा लोकप्रिय है।
अन्य न्यूज़












