Late Periods? पपीता, अनानास और अन्य घरेलू नुस्खे भी नहीं आ रहे काम? क्या करें?

Late Periods
CANVA PRO
एकता । May 27 2026 4:04PM

अनियमित पीरियड्स की समस्या से परेशान हैं तो एक्सपर्ट्स की सलाह मानें। अपनी दिनचर्या में हेल्दी डाइट, भरपूर पानी और एक्सरसाइज को शामिल करें और जंक फूड से दूरी बनाकर इस समस्या को ठीक किया जा सकता है।

एक महिला होना आसान नहीं है, खासकर जब बात पीरियड्स की हो, तब चीजें और भी मुश्किल लगने लगती हैं। पीरियड्स जल्दी आ जाएं तो परेशानी, लेट हो जाएं तो टेंशन और अगर मिस हो जाएं तो मानो खतरे की घंटी बजने लगती है। आमतौर पर महिलाओं को सबसे ज्यादा चिंता तब होती है, जब पीरियड्स समय पर नहीं आते। ऐसे में कई महिलाएं घरेलू नुस्खे अपनाने लगती हैं।

अगर आप सेक्सुअली एक्टिव हैं, तो पीरियड्स मिस होने का मतलब प्रेग्नेंसी भी हो सकता है। इसलिए सबसे पहले प्रेग्नेंसी टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए। अगर टेस्ट नेगेटिव आता है और फिर भी पीरियड्स लेट हो रहे हैं, तो स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मिताली ने कुछ आसान टिप्स साझा किए हैं, जो इस समस्या में मदद कर सकते हैं।

डॉक्टर मिताली ने क्या कहा?

डॉ. मिताली के मुताबिक, अगर प्रेग्नेंसी टेस्ट नेगेटिव आने के बाद भी पीरियड्स समय पर नहीं आ रहे हैं तो इसकी सबसे बड़ी वजह स्ट्रेस हो सकता है। इसके अलावा देर रात तक जागना, जंक फूड खाना, एक्सरसाइज न करना और खराब लाइफस्टाइल भी पीरियड्स के अनियमित होने की बड़ी वजह बन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Women Health: Contraceptive Pills से बिगड़ सकता है Migraine, जानें क्या कहते हैं Experts और कब रहें सावधान

पीरियड्स आने में देरी हो जाए तो क्या करें?

सुबह की शुरुआत हेल्दी तरीके से करें: डॉ. मिताली ने बताया कि महिलाओं को अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर पीने से करनी चाहिए, ये सेहत के लिए अच्छा होता है और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।

खाने में फल और सब्जियां जरूर शामिल करें: डॉ. मिताली ने महिलाओं को हर मील में सही मात्रा में सब्जियां और फल शामिल करने की सलाह दी, ताकि शरीर को जरूरी पोषण मिलता रहे।

जंक फूड से दूरी बनाएं: डॉ. मिताली ने महिलाओं को सलाह दी कि तली-भुनी, ज्यादा मीठी और अनहाइजीनिक जंक फूड चीजों को जितना हो सके कम कर दें।

संतुलित भोजन करें: डॉ. मिताली के अनुसार, दिन में 3 बार बैलेंस डाइट लें। खाने में सब्जी, रोटी और प्रोटीन का कोई अच्छा सोर्स जरूर शामिल करें। साथ ही हर बार खाने में थोड़ा बदलाव भी रखें।

शरीर को हाइड्रेट रखें: डॉ. मिताली ने बताया कि इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर पानी पिएं। इसमें सेंधा नमक, नींबू, संतरा, खीरा और पुदीने की पत्तियां मिलाई जा सकती हैं। कोशिश करें कि दिनभर में 12-14 गिलास पानी घूंट-घूंट करके पिएं।

इसे भी पढ़ें: जानलेवा Heatwave का Red Alert! लू लगने से पहले पहचानें ये लक्षण, डॉक्टर ने दी चेतावनी

अगर फिर भी पीरियड्स न आएं तो क्या करें?

इन बातों को 7-10 दिनों तक फॉलो करें। अगर इसके बाद भी पीरियड्स नहीं आते हैं, या पिछले कई महीनों से पीरियड्स अनियमित हैं, तो किसी स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़