आटे में मिलाएं ये 5 चीजें, बिना डाइटिंग वजन घटेगा और सेहत भी रहेगी दुरुस्त!

lose weight
Pixabay

वजन घटाने के लिए अब भूखा रहने की ज़रूरत नहीं; अपनी रोज़ाना की डाइट में आटे में कुछ बदलाव करके आप आसानी से वेट लॉस कर सकते हैं। बेसन, अलसी, तिल, अजवाइन और मोरिंगा जैसी पांच चीज़ें आटे में मिलाकर आप न सिर्फ वजन घटाएंगे बल्कि पर्याप्त पोषण भी पाएंगे, जिससे आपका स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। यह तरीका मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और पाचन सुधारने में भी मददगार है।

आमतौर पर वेट लॉस कम करने की बात आती है, तो सबसे पहले लोग डाइटिंग करना शुरु कर देते हैं। कुछ लोग डाइटिंग का मतलब समझते हैं कि एकदम से सब कुछ खाना बंद कर देना और भूखे रहना। ऐसा करने वजन कम नहीं होगा बल्कि कमजोरी आना तय हो जाती है। इसलिए आपको सही डाइट फॉलो करना भी बेहद जरुरी है। अपने खान में बदलाव करना भी बेहद जरुरी है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आप अपने आटे में ये चीजें मिलाएंगे तो वेट लॉस के साथ ही शरीर को न्यूट्रिशन पर्याप्त मिलेगा।

आटा में मिलाएं बेसन

बेसन में प्रोटीन, फाइबर, मिनरल्स और कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। गेहूं के आटे की रोटियां जब आप बनाती हैं, तो इसमें आधी मात्रा बेसन की रखें। बेसन में गेहूं की मात्रा से कम कार्ब्स और कैलोरी होती है। इसके साथ ही इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है और ये ग्लूटेन फ्री भी होता है।   इसलिए यह वेट लॉस के लिए सबसे फायदेमंद माना जात है।

अलसी के बीजों का पाउडर

वेट लॉस करने के लिए आप गेहूं के आटे में अलसी के बीजों का पाउडर मिला सकते हैं। अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो कि हार्ट को हेल्दी रखता है और फाइबर से भरपूर होता है। यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। जिससे हमें भूख जल्दी नहीं लगती। इतना ही नहीं, अलसी के बीज स्किन और हेयर हेल्थ के लिए भी बढ़िया है।

आटा में तिल मिलाएं

सफेद तिल को आप ड्राई रोस्ट कर लें और इसे पीसकर, गेहूं के आटे में मिक्स कर लें। तिल में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इसमें कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है, जो आपकी बोन हेल्थ, हेयर और स्किन के लिए बढ़िया है।

आटा में अजवाइन मिलाएं

अजवाइन में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो कि पाचन को इंप्रूव करता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और एंटी-बैक्टिरियल पाया जाता है। शरीर में कहीं भी इन्फेक्शन हो, तो यह इससे कम करने में मदद करता है। अजवाइन को क्रश करके या फिर ड्राई रोस्ट करके, पीस लेने के बाद इसे आटा में डाल लीजिए।

मोरिंगा मिलाएं

मोरिंगा को हेल्थ के लिए सबसे खास माना जाता है। इसमें विटामिन ए,बी और सी से भरपूर होता है। इसमें आयरन और कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। यदि आपको एक्ने की प्रॉब्लम होती है, तो मोरिंगा खाना काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें कैलोरी कम होती है, ऐसे में यह हेल्दी फैट लॉस के अच्छा विकल्प होता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़