सुबह सूजे हुए चेहरे से हैं परेशान? जानें Water Retention और Face Swelling की 5 बड़ी वजहें

वॉटर रिटेंशन से चेहरे पर सूजन एक आम समस्या है, जिसके मुख्य कारण डिहाइड्रेशन, अधिक नमक का सेवन और खराब नींद हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, हाइड्रेटेड रहने, सोडियम कम करने, नींद में सुधार और हल्की मसाज से इस समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है।
अक्सर लोग वाटर रिटेंशन की समस्या से परेशान रहते हैं, जिसके कारण लोगों को अचानक से वजन बढ़ने, जोड़ों में अकड़न आने, दर्द होने और हाथों, पैरों, टखनों और चेहरे पर सूजन आने की समस्या का समाना करना पड़ता है। वैसे इस समस्या से बचने के लिए कुछ उपायों को अपनाया जा सकता है।
वाटर रिटेंशन की समस्या क्यों होती है?
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, सुबह जब उठते हैं, तो चेहरे पर सूजन आना एक आम समस्या है और अक्सर यह किसी गंभीर बीमारी के कारण शरीर में कुछ समय के लिए पानी जमा होने यानी वाटर रिटेंशन की वजह से होता है। रातभर में चेहरे पर फ्लूइड जमा होने के पीछे ज्यादा नमक खाना, डिहाइड्रेशन, खराब नींद, हार्मोनल बदलाव और अल्कोहल जैसी चीजें आम समस्या हैं।
वाटर रिटेंशन से चेहरे की सूजन को कम कैसे करें?
हाइड्रेटेड रहें
वाटर रिटेंशन की समस्या से राहत के लिए शरीर पानी की सही मात्रा बनाए रखना बेहद जरुरी है। असल में आपको हाइड्रेटेड रहना बहुत जरुरी है और असरदार उपायों में से एक है। जब आपके शरीर में पानी की कमी होती है, तो वह जो भी पानी बचा होगा, उसे रोककर रखने की कोशिश करता है, जिससे सूजन और बढ़ जाती है।
नमक युक्त खाने से बचें
अगर आप चेहरे की सूजन को कम करना चाहते हैं, तो आप नमकीन खीने की चीजों को कम करना चाहिए, क्योंकि सोडियम शरीर में फ्लूइड को रोककर रखने को बढ़ावा देता है। जिसके कारण वाटर रिटेंशन की समस्या बढ़ती है।
नींद में सुधार करें
अगर आप वाटर रिटेंशन से राहत पाने के लिए नींद की क्वालिटी भी मायने रखते हैं, क्योंकि खराब नींद शरीर की फ्लूइड बैलेंस को नियंत्रित करने की क्षमता को बिगाड़ देती है। यह वजह है कि सुबह-सुबह चेहरा अक्सर सबसे ज्यादा सूजा हुआ दिखता है।
चेहरे की हल्की मसाज करें
चेहरे पर हल्के हाथों से की गई मसाज या लिम्फ प्रवाह को बढ़ाने वाली तकनीकें जमा हुए अतिरिक्त तरल पदार्थ को बाहर निकालने में सहायक हो सकती हैं, जिससे फूला हुआ चेहरा सामान्य दिखने लगता है। इसके अलावा, कुछ देर तक ठंडी पट्टी या ठंडे कपड़े से सेक करने पर त्वचा के नीचे मौजूद रक्त वाहिकाएं संकुचित हो जाती हैं, जिससे सूजन और भारीपन में अस्थायी रूप से राहत मिल सकती है।
फिजिकल एक्टिविटीज करें
शरीर को एक्टिव रखना बेहद जरुरी है। शारीरिक रुप से एक्टिव रहने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहती है और फ्लूइड को एक ही जगह जमा होने से रोका जा सकता है।
अन्य न्यूज़














