Health Tips: पेट में कीड़े होने पर दिखाई देते हैं ऐसे लक्षण, भूलकर भी न करें अनदेखा

Health Tips
Creative Commons licenses/DeviantArt

पेट के कीड़े आपको धीरे-धीरे अंदर से खोखला कर देते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको देखकर आप समझ पाएंगे कि आपकी आंतों में कीड़े हैं।

सिर्फ बच्चों को ही नहीं बल्कि बड़ों को भी पेट में कीड़े की समस्या हो सकती है। अगर आप दूषित खाना खाते हैं, दूषित पानी पीते हैं या फिर हाइजीन मेंटेन नहीं करते हैं तो आपके पेट में कीड़े हो सकते हैं। पेट के कीड़े आपको धीरे-धीरे अंदर से खोखला कर देते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको देखकर आप समझ पाएंगे कि आपकी आंतों में कीड़े हैं। 

कीड़े होने के लक्षण

अगर अचानक से वेट लॉस हो रहा है और इसका कारण नहीं समझ आ रहा है, तो यह पेट में कीड़े होने का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब पेट में कीड़ा होता है, तो आप जो कुछ भी खाते हैं, उसका सारा पोषण कीड़ा खा जाता है। इसलिए आपको कमजोरी लगने लगती है और वेट कम होने लगता है।

इसे भी पढ़ें: Fox Nuts: रोजाना आहार शामिल करें मखाना, घर में बना सकते हैं ये 5 आसान डिशेज

बता दें कि मलद्वार या फिर उसके आसपास की स्किन पर खुजली होती है, तो यह भी पेट में कीड़े होने का लक्षण हो सकता हैं। आंतों में मौजूद कीड़े बड़े होने लगते हैं और यह मलाशय तक पहुंच जाते हैं। इस कारण मलद्वार में खुजली हो सकती है।

अगर बार-बार पेट दर्द होता है, बदहजमी, उल्टी और भूख नहीं लगती है, तो यह समस्या भी पेट में कीड़े होने की तरफ इशारा करता है। ऐसे लक्षण नजर आने पर आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

सही खान-पान और पोषक तत्व लेने के बाद भी अगर आपको थकान, चक्कर, कमजोरी या सिरदर्द बना रहता है, तो यह पेट में कीड़े होने के लक्षण हो सकते हैं। पेट में कीड़े होने पर वह सारा पोषक तत्व खा जाते हैं। जिसके कारण आपको थकान लग सकती है।

पेट में कीड़े के लक्षण मांसपेशियों में दर्द भी हो सकता है। शरीर के अलग अलग अंगों को घेरकर लार्वा उनकी कार्यप्रणाली को नुकसान पहुंचाना शुरू कर देते हैं। जिससे मांसपेशियों में दर्द और कमजोरी जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़