हर समय कुछ खाने का मन क्यों करता है? जानिए छिपी हुई वजह

feeling hungry
Image Credit- magnific
मिताली जैन । May 17 2026 11:12AM

सुनने में यह थोड़ा अजीब लगे, लेकिन हम सभी ने कभी ना कभी इसे एक्सपीरियंस किया ही है। हर बार खाने की इच्छा होने का मतलब यह नहीं होता कि शरीर को सच में भोजन चाहिए। बस कभी-कभी बहुत ज्यादा थकान, तनाव, अकेलापन, चिंता या बोरियत होने पर भी हम अच्छा महसूस करने के लिए कुछ खाना चाहते हैं।

दिन की शुरुआत से लेकर अंत तक, हम सभी कुछ ना कुछ खाते हैं। ब्रेकफास्ट में भरपेट खाकर ही घर से निकलते हैं। लेकिन कुछ देर बाद ही कुछ ना कुछ खाने का मन करने लगता है ना? ऐसा हम सभी के साथ कभी ना कभी हुआ ही है। ऐसा नहीं है कि हमें उस समय जोर से भूख लगी होती है, बस कुछ खाने की इच्छा होती है। ऐसे में हम कुछ भी हल्का-फुल्का व टेस्टी खाना चाहते हैं। लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों होता है।

कई बार इसके पीछे शरीर के ऐसे छिपे कारण होते हैं जिन पर लोग ध्यान ही नहीं देते। कुछ लोग पूरा दिन खाते रहते हैं, फिर भी वह संतुष्टि का अहसास नहीं होता। अगर आपके साथ लगातार ऐसा हो रहा है, तो इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इस लेख में-

इसे भी पढ़ें: Health Tips: 'Silent Killer' बन रहा High BP, जानें ये Symptoms और बचाव के उपाय

पेट नहीं, दिमाग से भूख लगना

सुनने में यह थोड़ा अजीब लगे, लेकिन हम सभी ने कभी ना कभी इसे एक्सपीरियंस किया ही है। हर बार खाने की इच्छा होने का मतलब यह नहीं होता कि शरीर को सच में भोजन चाहिए। बस कभी-कभी बहुत ज्यादा थकान, तनाव, अकेलापन, चिंता या बोरियत होने पर भी हम अच्छा महसूस करने के लिए कुछ खाना चाहते हैं। 

प्रोटीन की कमी

अगर आपके खाने में प्रोटीन की कमी है तो ऐसे में बार-बार कुछ खाने की इच्छा होना स्वाभाविक है। दरअसल, प्रोटीन पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। इसलिए हर किसी को अपनी डाइट में प्रोटीन रिच फूड्स जैसे अंडे, पनीर, दाल, दही, स्प्राउट्स आदि को जरूर शामिल करना चाहिए।   

पोषण की कमी होना

पेट भरने का मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि आप कुछ भी खा लो। अक्सर लोग ऐसी चीजें खाते हैं जो हाई कैलोरी होती हैं, लेकिन उनमें पोषण नहीं होता है। चिप्स, पैकेट स्नैक्स, बेकरी आइटम्स, इंस्टेंट नूडल्स खाने से कुछ देर के लिए पेट तो भर जाता है, लेकिन शरीर को वह पोषण नहीं मिल पाता। जिसकी वजह से कुछ देर बाद ही फिर से कुछ ना कुछ खाने की इच्छा पैदा हो जाती है।

पानी की कमी को भूख समझना 

यह एक ऐसी गलती है, जो अक्सर लोग अनजाने में कर बैठते हैं। अक्सर जब शरीर को पानी की जरूरत होती है, तो हमें ऐसा अहसास होता है, जैसे भूख लगी हो। खासकर, गर्मियों में, व्यायाम के बाद, ज्यादा चाय या कॉफी पीने पर कुछ ना कुछ खाने का मन करने लगता है। ऐसे में अगर आपको भी अचानक भूख लगे तो पहले एक गिलास पानी पीकर कुछ मिनट इंतजार करें।

- मिताली जैन

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़