Vitamin B12 की कमी को पूरा करेंगे ये Veg Food,जानें आयरन कैसे बढ़ाएं?

Highest Vitamin B12 Food
Unsplash

हीमोग्लोबिन की कमी के कई कारण हो सकते हैं। जिसमें विटामिन बी12 और आयरन ना मिलना भी हो सकता है। इन पोषक तत्व की कमी से इंसान सूखकर कांटा बन जाता है। इस समस्या से बचने के लिए खानपान सही होना चाहिए। आइए जानते हैं कि कौन-सी चीजें खाने से आयरन और विटामिन बी 12 मिलता है।

शरीर में ताकत के लिए खून का होना भी जरुरी है। कुछ लोगों को आयरन या विटामिन बी 12 कम हो जाता है, जिस वजह से रेड ब्लड सेल्स बनना कम हो जाती है। इस कारण हीमोग्लोबिन नहीं बनता और मांसपेशियों को पोषण नहीं मिलता कमजोर होने के पीछे यह काफी आम समस्या बन चुकी है। आप डॉक्टर के बताए गए कुछ फूड का सेवन जरुर करें।

आयरन कैसे बढ़ाएं?

आयरन की कमी से छुटकारा पाने के लिए रेड मीट और पोल्ट्री जैसे नॉन वेज फूड खाना लाभदायक होता है, जो कि हीम आयरन से भरपूर होते हैं। यह एक प्रकार का आयरन होता है जिससे शरीर आसानी से अवशोषित कर लेता है। आप चाहे तो सीफूड जैसे ट्यूना, सार्डिन और क्लैम्स आदि भी आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ होते हैं। इन्हें आप खाना में शामिल कर सकते है।

विटामिन बी 12 की कमी को पूरा करेंगे ये फूड

वेजीटेरियन और वीगन इस कमी से निपटने के लिए वेजिटेरिन फूड खा सकते हैं जिनमें सब्जियां, दालें, मेवे और फोर्टिफाइड अनाज शामिल हैं। विटामिन सी से भरी चीजे जैसे खट्टे रसीले फलों और टमाटर आदि का आयरन का फूड के साथ सेवनकरने से भी आयरन का अवशोषण बढ़ता है।

विटामिन बी 12 से भरपूर वेज फूड

वेजिटेरियन और वीगन लोगों के लिए न्यूट्रिशनल यीस्ट, फोर्टिफाइड अनाज तथा अन्य फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थ भी विटामिन बी 12 प्राप्त होता है। बुजुर्गों, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली मांओ, शाकाहारी तथा कुछ खास मेडिकल कंडीशन के मरीज भी इसकी कमी के शिकार हो सकते हैं। ऐसे लोगों को डाइट में बदलाव करने के साथ सप्लीमेंट्स लेने की जरुरत होती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़