मशहूर डीजे अवीचि का 28 वर्ष की उम्र में निधन

Famous DJ Avichi dies at 28 years of age
[email protected] । Apr 22 2018 11:31AM

मशहूर डीजे अवीचि का 28 वर्ष की उम्र में असमय निधन हो गया। अवीचि नाम से मशहूर स्वीडिश संगीतकार, डीजे, रीमिक्सर (रीमिक्स करने वाले) और रिकॉर्ड निर्माता का असली नाम टिम बर्गलिंग है।

नयी दिल्ली। मशहूर डीजे अवीचि का 28 वर्ष की उम्र में असमय निधन हो गया। अवीचि नाम से मशहूर स्वीडिश संगीतकार, डीजे, रीमिक्सर (रीमिक्स करने वाले) और रिकॉर्ड निर्माता का असली नाम टिम बर्गलिंग है। वह शुक्रवार को ओमान के मस्कट में मृत पाए गए थे। उनकी मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं किया गया है बहरहाल, दो साल पहले स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते उन्होंने खुद को संगीत की दुनिया से अलग कर लिया था।टिम का जन्म आठ सितंबर 1989 को स्वीडन के स्टॉकहोम में हुआ था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़