अभिनेत्री ओलिविया डी हैविलैंड का 104 साल की उम्र में निधन, दो बार जीत चुकीं थी ऑस्कर

ओलिविया डी हैविलैंड

ऑस्कर पुरस्कार विेजेता अभिनेत्री ओलिविया डी हैविलैंड का 104 साल की आयु में निधन हो गया।हैलीवैंड ने “ गोन विद विंड“ में नजर आई थी। यह फिल्म 1939 में आई थी।वह इस फिल्म की आखिरी जीवित कलाकार थी। उन्होंने 1940 के दशक में हॉलीवुड कीअनुबंध व्यवस्था को चुनौती दी थी। अपने छह दशक के करियर में हैविलैंड नेअलग-अलग किरदार निभाएं।

पेरिस। हॉलीवुड अभिनेत्री और दो बार ऑस्कर पुरस्कार विजेता रही ओलिविया डी हैविलैंड का 104 साल की उम्र में यहां निधन हो गया। न्यूयॉर्क की प्रचारक लीजा गोल्बर्ग ने बताया कि हैविलैंड ने रविवार शाम को पेरिस स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली। वह ऑस्कार पुरस्कार विजेता जोन फोंटेन की बहन थी। हैलीवैंड ने “ गोन विद विंड“ में नजर आई थी। यह फिल्म 1939 में आई थी।वह इस फिल्म की आखिरी जीवित कलाकार थी। उन्होंने 1940 के दशक में हॉलीवुड की अनुबंध व्यवस्था को चुनौती दी थी। अपने छह दशक के करियर में हैविलैंड ने अलग-अलग किरदार निभाएं।

इसे भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस ने बढ़ाया मदद का हाथ, बाढ़ से जूझ रहे असम के लिए दिया दान

वह स्टूडियो युग की आखिरी शीर्ष कलाकारों में शामिल थी। हैविलैंड का जन्म एक जुलाई 1916 में तोक्यो में ब्रिटिश पेटेंट अटॉर्नी के यहां हुआ था। जब वह तीन साल की थी, उनके माता-पिता अलग हो गए थे। उनकी मां उन्हें और उनकी बहन जोन को कैलिफोर्निया ले आई थी। हैविलैंड ने दो शादियां की थी, लेकिन दोनों बार उनका तलाक हो गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़