हैरी पॉटर लेखिका जे के रोलिंग को वापस लौटाया गया रिपल ऑफ होप सम्मान
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Aug 29 2020 11:31AM
मशहूर लेखिका जे के रोलिंग को दिसंबर 2019 में बच्चों के लिए काम करने वाली संस्था लुमोस के साथ किए गए उनके काम के लिए सम्मानित किया गया था। इस महीने की शुरुआत में, आरएफकेएचआर की अध्यक्ष केरी कैनेडी ने एक बयान जारी कर रोलिंग के ट्वीट और बयान पर निराशा व्यक्त की थी।
लंदन। ट्रांसजेंडर लोगों को लेकर अपनी हालिया टिप्पणियों को लेकर लोगों की आलोचना झेलने के बाद हैरी पॉटर सीरिज की मशहूर लेखिका जे के रोलिंग ने रॉबर्ट एफ कैनेडी ह्यूमन राइट्स संगठन (आरएफकेएचआर) से मिला रिपल ऑफ होप सम्मान लौटा दिया है।
इसे भी पढ़ें: क्या दूसरी बार भी ट्रंप की सरकार? रिपब्लिकन पार्टी की ओर से नामांकन किया स्वीकार
रोलिंग को दिसंबर 2019 में बच्चों के लिए काम करने वाली संस्था लुमोस के साथ किए गए उनके काम के लिए सम्मानित किया गया था। इस महीने की शुरुआत में, आरएफकेएचआर की अध्यक्ष केरी कैनेडी ने एक बयान जारी कर रोलिंग के ट्वीट और बयान पर निराशा व्यक्त की थी। इस साल जून में रोलिंग ने “वो लोग जिन्हें मासिक धर्म होता है” वाक्यांश वाले एक लेख की आलोचना की थी जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया था।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़