Grammy Awards | संगीतकार ए आर रहमान ने अपने बेटे अमीन के साथ ग्रैमी पुरस्कार समारोह में शिरकत की

संगीतकार ए. आर. रहमान ने अपने बेटे एवं पार्श्व गायक ए.आर. अमीन के साथ 64वें ग्रैमी पुरस्कार समारोह में शिरकत की। दो बार ग्रैमी पुरस्कार से सम्मानित रहमान ने ट्विटर पर समारोह से जुड़ी तस्वीरें साझा कीं। रहमान ने बेटे अमीन के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा ‘‘ग्रैमी’’।
लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। संगीतकार ए. आर. रहमान ने अपने बेटे एवं पार्श्व गायक ए.आर. अमीन के साथ 64वें ग्रैमी पुरस्कार समारोह में शिरकत की। दो बार ग्रैमी पुरस्कार से सम्मानित रहमान ने ट्विटर पर समारोह से जुड़ी तस्वीरें साझा कीं। रहमान ने बेटे अमीन के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा ‘‘ग्रैमी’’। 55 वर्षीय संगीतकार ने सोशल मीडिया मंच पर ‘रेड कार्पेट’ की तस्वीरें भी साझा कीं। अमीन (19) ने भी अपने इंस्टाग्राम पर ग्रैमी पुरस्कार समारोह की तस्वीरें साझा कीं।
इसे भी पढ़ें: झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाके में सेक्सी कपड़े पहनकर निकलीं रश्मि देसाई और नेहा भसीन, लोगों ने घूर-घूर कर देखा! Watch Video
इस साल, न्यूयॉर्क में रहने वाली भारतीय-अमेरिकी गायिका फाल्गुनी शाह और बेंगलुरू में रहने वाले संगीतकार रिक्की केज़ को भी ग्रैमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शाह को ‘ए कलरफुल वर्ल्ड’ के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल एल्बम श्रेणी में ग्रैमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वहीं, केज़ को ‘डिवाइन टाइड्स’ के लिए सर्वश्रेष्ठ नये एल्बम की श्रेणी में ग्रैमी पुरस्कार से नवाजा गया। ग्रैमी पुरस्कार के 64वें समारोह का आयोजन रविवार रात लॉस वेगास में किया गया था।
अन्य न्यूज़















