प्रियंका चोपड़ा के हाथ लगी बड़ी फिल्म, इस निर्माता के साथ करेंगी फिर से काम

priyanka-will-work-with-this-producer-again
रेनू तिवारी । Dec 30 2019 10:24AM

फिल्म द स्काई इज पिंक के बाद एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में अपने जलवे बिखेरने के लिए तैयार हैं। प्रियंका चोपड़ा फिल्म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ काम करने जा रही हैं। फिल्म की परियोजना पूरी हो चुकी है फिल्म के निर्माता जल्द ही फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं।

बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने तीन साल बाद फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ से बॉलीवुड में शानदार वापसी की। फिल्म को कमाई के मामले में कम लेकिन समीक्षकों से खूब तारीफ मिली। फिल्म द स्काई इज पिंक के बाद एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में अपने जलवे बिखेरने के लिए तैयार हैं। प्रियंका चोपड़ा फिल्म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ काम करने जा रही हैं। फिल्म की परियोजना पूरी हो चुकी है फिल्म के निर्माता जल्द ही फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। 

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर की अच्छी दोस्ती है। फिल्म द स्काई इज पिंक में भी दोनों ने साथ काम किया था। जब प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म भारत छोड़ी थी तो ऐसी चर्चा थी कि प्रियंका बॉलीवुड को अलविदा कहने वाली हैं लेकिन लग रहा हैं प्रियंका अभी भी बॉलीवुड का हिस्सा बनी रहना चाहती हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं कि क्रिसमस पर निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा को क्या गिफ्ट दिया?

इस समय प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ कैलिफोर्निया में हॉलीडे पर हैं। हॉलीडे से वापस आकर वह अपनी फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर सकती हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़