‘‘हैरी पॉटर एंड द कर्स्ड चाइल्ड’’ के सिक्वेल में राउलिंक की रुचि नहीं

Rowling is not interested in sequels of '''' Harry Potter and the Charged Child ''''
[email protected] । Apr 23 2018 5:03PM

सात पुस्तकें, आठ फिल्में और एक ब्रॉडवे नाटक के बाद लेखिका जे. के. राउलिंग ने कहा है कि ‘‘हैरी पॉटर एंड द कर्स्ड चाइल्ड’’ की कहानी जिस मुकाम तक पहुंची है वह उससे संतुष्ट हैं तथा वह कहानी को और आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं।

लॉस एंजिलिस। सात पुस्तकें, आठ फिल्में और एक ब्रॉडवे नाटक के बाद लेखिका जे. के. राउलिंग ने कहा है कि ‘‘हैरी पॉटर एंड द कर्स्ड चाइल्ड’’ की कहानी जिस मुकाम तक पहुंची है वह उससे संतुष्ट हैं तथा वह कहानी को और आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं। ‘वैराइटी’ की खबर के अनुसार, निर्देशक जॉन टिफनी और नाटककार जैक थोर्न के साथ ‘‘हैरी पॉटर एंड द कर्स्ड चाइल्ड’’ का सह निर्माण करने वाली 52 वर्षीय लेखिका राउलिंग ने कहा कि दर्शकों को इसके सीक्वल की उम्मीद नहीं करनी चाहिए क्योंकि ‘ द ब्वाय हू लिव्ड ’ से संबंधित सब कुछ कहा और किया जा चुका है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि सातवीं पुस्तक में यह काफी स्पष्ट है कि एल्बस वह चरित्र है जिसमें मेरी अधिक रुचि है। मैं मानती हूं कि हमने कहानी के साथ न्याय किया है।’’

All the updates here:

अन्य न्यूज़