फीफा अध्यक्ष गियानी इन्फेनटिनो ने कहा, यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ विश्व कप

FIFA PRESIDENT INFANTINO HAILS RUSSIA''S WORLD CUP AS BEST EVER
[email protected] । Jul 13 2018 5:15PM

फीफा अध्यक्ष गियानी इन्फेनटिनो ने रूस में चल रहे वर्तमान विश्व कप को अब तक का सर्वश्रेष्ठ विश्व कप करार दिया। इन्फेनटिनो ने फ्रांस और क्रोएशिया के बीच फाइनल से दो दिन पहले यहां पत्रकारों से कहा कि मैं कह रहा था।

मास्को। फीफा अध्यक्ष गियानी इन्फेनटिनो ने रूस में चल रहे वर्तमान विश्व कप को अब तक का सर्वश्रेष्ठ विश्व कप करार दिया। इन्फेनटिनो ने फ्रांस और क्रोएशिया के बीच फाइनल से दो दिन पहले यहां पत्रकारों से कहा कि मैं कह रहा था कि यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ विश्व कप होगा, मैं पूरे विश्वास के साथ ऐसा कह सकता हूं। इन्फेनटिनो ने पिछले सप्ताह क्रेमलिन में रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन के साथ मुलाकात के दौरान कहा था कि पिछले चार सप्ताह में दुनिया को रूस से प्यार हो गया।

उन्होंने कहा कि रूस के बारे में लोगों की जो पूर्व में धारणा थी, वह यहां पहुंचे दस लाख से भी अधिक प्रशंसकों के सकारात्मक अनुभव से बदल गयी। इन्फेनटिनो ने कहा कि विश्व कप के कारण पूर्व की कई धारणाएं बदल गयी। सभी ने पाया कि यह बेहद खूबसूरत देश और तहेदिल से स्वागत करने वाला देश है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़