9 दिन से घरों में कैद चीन के एक करोड़ 30 लाख लोग, आई भुखमरी की नौबत

China
अभिनय आकाश । Jan 2 2022 11:59AM

शियान शहर में एक और सख्त लॉकडाउन के तहत रह रहे हैं। चीन के कई शहरों में लॉकडाउन के बीच भुखमरी की नौबत आ गई है। चीन के शियान में लोगों ने कई दिनों से खाना नहीं खाने की शिकायत की है। के एक करोड़ 30 लाख लोग

कोरोना वायरस की शुरुआत साल 2019 में हुई थी। चीन से शुरू हुए इस वायरस ने पूरी दुनिया को घरों के भीतर कैद कर दिया। देशो ने अपनी सीमाएं बंद कर दी और बड़े पैमाने पर यात्रा को बंद कर दिया गया। कोविड -19 मामलों को नियंत्रित करने के लिए चीन की रणनीति चर्चा का विषय रही है क्योंकि देश ने 2020 में वुहान में पहला लॉकडाउन लागू की थी जो 76 दिनों के बाद समाप्त हुई थी। अब लाखों चीनी निवासी शियान शहर में एक और सख्त लॉकडाउन के तहत रह रहे हैं। चीन के कई शहरों में लॉकडाउन के बीच भुखमरी की नौबत आ गई है। चीन के शियान में लोगों ने कई दिनों से खाना नहीं खाने की शिकायत की है। 

इसे भी पढ़ें: नए साल पर चीन की भारत को गीदड़भभकी, PLA ने वीडियो जारी कर कहा- नहीं देंगे एक इंच जमीन

चीन के शियान शहर में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि लॉकडाउन में की जा रही अनावश्यक कड़ाई की वजह से उनके पास खाने का भोजन तक नहीं हैं। दूसरी तरफ चीनी अधिकारियों ने दावा किया है कि लोगों को पर्याप्त भोजन की सप्लाई की जा रही है। इस शहर में एक करोड़ 30 लाख लोग पिछले नौ दिनों से अपने-अपने घरों में कैद हैं।

1 करोड़ 30 लाख की आबादी कैद

शियान में लॉकडाउन का ऐलान हाल में ही कोरोना के मामलों के बढ़ने के बाद लगाया गया है। साल के आखिरी दिनों में चीन में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। शियान में लोगों ने शिकायत की है कि उनके पास घर का जरूरी सामान भी खत्म हो रहा है। बता दें कि चीन के 1 करोड़ 30 लाख की आबादी वाले शहर शियान में लोग पिछले छह दिनों से घरों में कैद हैं। विंटर ओलंपिक की वजह से परेशान सरकार ने सख्त लॉकडाउन लगा दिया। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़