अफगानिस्तान में तालिबान के हमले में 14 सैनिकों, पुलिसकर्मियों की मौत

काबुल में इस्लामिक स्टेट के आतंकी हमले के बाद आज पश्चिमी अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा किए गए हमलों में 14 सैनिकों एवं पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी।
काबुल। काबुल में इस्लामिक स्टेट के आतंकी हमले के बाद आज पश्चिमी अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा किए गए हमलों में 14 सैनिकों एवं पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी। इस्लामिक स्टेट द्वारा कल की गयी बमबारी में 57 लोग मारे गए थे। आज पीड़ितों के परिजनों ने उन्हें सुपुर्दे खाक किया। प्रांतीय पुलिस के उप प्रमुख गुलाम सरवर हैदरी ने बताया कि पश्चिमी बदगिस प्रांत में आज एक साथ कई आतंकी हमले हुए जिनमें पहला अब कमारी जिले में हुआ जिसमें नौ सैनिक मारे गए। इसके कुछ ही पलों के बाद कादिस जिले में आतंकियों के एक बड़े समूह ने पुलिस पर हमला किया जिसमें पांच पुलिसकर्मी मारे गए।
प्रांतीय गर्वनर के प्रवक्ता शरफुद्दीन मजीदी ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने मीडिया को दिए एक बयान में बदगिस में किए गए हमलों की जिम्मेदारी ली। ।।ताजा हमले कल काबुल में आत्मघाती हमले के बाद हुए। कल हुए हमले में 57 लोग मारे गए थे और 119 घायल हो गए थे।
अन्य न्यूज़













