यमन में विवाह स्थल पर हवाई हमले में 20 लोग मारे गए, 40 अन्य घायल

[email protected] । Apr 23 2018 3:51PM
यमन में एक विवाह स्थल पर किये गए एक हवाई हमले में कम से कम 20 व्यक्ति मारे गए और 40 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी आज बचाव दलों ने दी।
सना। यमन में एक विवाह स्थल पर किये गए एक हवाई हमले में कम से कम 20 व्यक्ति मारे गए और 40 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी आज बचाव दलों ने दी। उत्तर यमन के अधिकतर क्षेत्रों पर नियंत्रण रखने वाले हुथी विद्रोहियों ने हमले के लिए सऊदी नीत अरब गठबंधन पर आरोप लगाया जो कि देश की सरकार का समर्थन करता है। बचाव दलों ने बताया कि जेट विमानों ने सना के उत्तर हजाह प्रांत में हुथी के नियंत्रण वाले बानी कैस क्षेत्र में हो रहे विवाह स्थल पर हवाई हमला किया।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़