पुर्तगाल के द्वीप पर भीषण बस दुर्घटना, हादसे में जर्मनी के 29 पर्यटकों की मौत

29-busiest-german-tourists-die-in-portugal-bus-accident

पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डिसूजा ने पुर्तगाली टेलीविजन चैनल से कहा की मैं दुख की इस घड़ी में सभी पुर्तगाली लोगों की ओर से दुख व्यक्त करता हूं और पीड़ितों के परिवारों के प्रति एकजुटता व्यक्त करता हूं जिनके बारे में मुझे बताया गया है कि वे सभी जर्मन हैं

लिस्बन। पुर्तगाल के मदीरा द्वीप पर एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण जर्मनी के 29 पर्यटकों की मौत हो गई है। टेलीविजन दृश्यों में नजर आ रहा है कि बस सड़क पर फिसल कर कई बार पलट गई और एक ढलान के नीचे एक घर से जा टकराई। दुर्घटना के बाद जर्मनी सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया की मदीरा से हमारे लिए एक भयानक समाचार आया है। उन्होंने कहा की बस दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति हम गहरा दुख व्यक्त करते हैं और घायलों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हैं।

यह हादसा सांता क्रूज में हुआ। यहां के मेयर फिलिप सोसा ने बताया कि दुर्घटन में 17 महिलाएं और 11 लोगों की मौत हुईं और 21 अन्य लोग घायल हो गये। एक डॉक्टर ने संवाददाताओं से बताया कि एक अन्य घायल महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें: जुआन गुइदो का समर्थन करने पर निकोलस ने जर्मनी के राजदूत को हटाया

पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डिसूजा ने पुर्तगाली टेलीविजन चैनल से कहा की मैं दुख की इस घड़ी में सभी पुर्तगाली लोगों की ओर से दुख व्यक्त करता हूं और पीड़ितों के परिवारों के प्रति एकजुटता व्यक्त करता हूं जिनके बारे में मुझे बताया गया है कि वे सभी जर्मन हैं। उन्होंने बताया कि वह रात में मदीरा जांएगे। पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने ट्विटर पर लिखा कि उन्होंने जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल से संपर्क करके घटना पर दुख व्यक्त किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़