नेपाल में भारी बारिश की वजह से कर्नाटक के 290 तीर्थयात्री फंसे

290 pilgrims from Karnataka stranded in Nepal due to heavy rains
[email protected] । Jul 3 2018 11:46AM

नेपाल में भारी बारिश की वजह से कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे कर्नाटक के लगभग 290 यात्री फंस गये। राज्य सरकार ने आज इसकी जानकारी दी और हिमालयी राष्ट्र में भारतीय दूतावास को सहायता उपलब्ध कराने लिए कहा है।

बेंगलुरु। नेपाल में भारी बारिश की वजह से कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे कर्नाटक के लगभग 290 यात्री फंस गये। राज्य सरकार ने आज इसकी जानकारी दी और हिमालयी राष्ट्र में भारतीय दूतावास को सहायता उपलब्ध कराने लिए कहा है।

राज्य आपात अभियान केंद्र, राजस्व विभाग (आपदा प्रबंधन) ने एक ट्वीट में कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा पर कर्नाटक के लगभग 290 तीर्थयात्री हिमालय क्षेत्र में भारी बारिश की वजह से नेपाल के सिमीकोट में फंस गये हैं। अधिकारियों ने यहां कहा कि तीर्थयात्रियों को यहां तक कि खाद्य सामग्री की कमी का भी सामना करना पड़ सकता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़