Britain में पारिवारिक विवादों से निपटने के लिए खुली पहली सिख अदालत

Britain Court
pixabay

लंदन के 33 वर्षीय वकील बलदीप सिंह ने अखबार को बताया कि यह एक धार्मिक न्यायाधिकरण नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य सिख सिद्धांतों के अनुरूप संघर्ष और विवादों से निपटने के दौरान जरूरत के समय सिख परिवारों की सहायता करना है।

ब्रिटिश में सिख समुदाय के वकीलों ने पारिवारिक और नागरिक विवादों में फंसे समुदाय के लोगों के लिए विवाद समाधान मंच के रूप में एक नई अदालत स्थापित की है। ब्रिटेन की एक मीडिया रिपोर्ट में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

द टाइम्स के मुताबिक पिछले सप्ताहांत लंदन के लिंकन इन के ओल्ड हॉल में धार्मिक मंत्रोच्चार के साथ एक समारोह में सिख अदालत की शुरुआत की गई थी। लंदन के 33 वर्षीय वकील बलदीप सिंह ने अखबार को बताया कि यह एक धार्मिक न्यायाधिकरण नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य सिख सिद्धांतों के अनुरूप संघर्ष और विवादों से निपटने के दौरान जरूरत के समय सिख परिवारों की सहायता करना है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़