तिब्बत में भू-स्खलन के बाद अधिकारियों ने लोगों से सियांग नदी में न जाने को कहा

after-the-landslide-in-tibet-officials-asked-the-people-not-to-go-to-the-river-siang
[email protected] । Oct 30 2018 4:49PM

तिब्बत में भू-स्खलन के बाद अधिकारियों ने लोगों से कहा है कि वे ऊपरी सियांग जिले से होकर बहने वाली सियांग नदी के आसपास न जाएं क्योंकि भू-स्खलन के बाद उसमें बाढ़ आने की आशंका है।

ईटानगर। तिब्बत में भू-स्खलन के बाद अधिकारियों ने लोगों से कहा है कि वे ऊपरी सियांग जिले से होकर बहने वाली सियांग नदी के आसपास न जाएं क्योंकि भू-स्खलन के बाद उसमें बाढ़ आने की आशंका है। अधिकारियों ने यहां कहा कि अगर यारलुंग सांगपो नदी में सोमवार सुबह 10 बजे हुए भूस्खलन की वजह से वहां बना कृत्रिम बांध टूटता है तो सियांग नदी में बाढ़ आने की प्रबल आशंका है। यारलुंग सांगपो नदी को अरुणाचल प्रदेश में सियांग और असम में ब्रह्मपुत्र के तौर पर जाना जाता है। 

ऊपरी सियांग के जिलाधिकारी डुली कामडुक ने मंगलवार को एक परिपत्र में कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग ने ऊपरी सियांग जिला प्रशासन को यारलुंग सांगपो नदी के मिलिन खंड में भू-स्खलन के बारे में सूचित किया है और इसकी वजह से सियांग में बाढ़ की आशंका के बारे में भी जानकारी दी गई है।

परिपत्र में यह भी कहा गया है कि सोमवार रात से तूतिंग में सियांग नदी के पानी की मात्रा में अभूतपूर्व कमी देखी गई है। लोगों को एहतियाती कदम उठाने की सलाह देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़