तुर्किये में एम्बुलेंस हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, चार लोगों की मौत

crash
प्रतिरूप फोटो
ANI

हेलीकॉप्टर जिस अस्पताल से उड़ान भर रहा था उसकी इमारत से टकराकर पास के एक खेत में जा गिरा। मुगला के गवर्नर इदरीस अक्बीयीक ने बताया कि उड़ान के समय घना कोहरा था और अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।

दक्षिण-पूर्वी तुर्किये में रविवार सुबह एक एम्बुलेंस हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर में दो पायलट, एक चिकित्सक और एक स्वास्थ्यकर्मी सवार थे।

उन्होंने बताया कि ये सभी मुगला शहर से पड़ोसी प्रांत अंताल्या में एक मरीज को ले जाने के लिए उड़ान भर रहे थे। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर जिस अस्पताल से उड़ान भर रहा था उसकी इमारत से टकराकर पास के एक खेत में जा गिरा। मुगला के गवर्नर इदरीस अक्बीयीक ने बताया कि उड़ान के समय घना कोहरा था और अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़