डेल्टा वेरिएंट के खौफ में ऑस्ट्रेलिया में लॉकडाउन की घोषणा, लोगों ने जताई नाराजगी

Anger as half of Australians in lockdown again

ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े शहर सिडनी में पांच सप्ताह के लिए लॉकडाउन किया जाएगा जिसके बाद यह खबर आई है। न्यू साउथ वेल्स राज्य में सिडनी और आसपास के क्षेत्रों में तीन सप्ताह का लॉकडाउन शुक्रवार को समाप्त होने वाला था लेकिन अब यह 30 जुलाई तक जारी रहेगा।

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे बड़े शहर मेलबर्न में कोविड-19 ‘क्लस्टरों’ की संख्या में वृद्धि के मद्देनजर बृहस्पतिवार रात से पांच दिन तक लॉकडाउन लागू रहेगा। विक्टोरिया के प्रीमियर डेनिएल एंड्रयूज ने बृहस्पतिवार को कहा कि महामारी के दौरान मेलबर्न में यह पांचवां लॉकडाउन होगा और पूरे विक्टोरिया राज्य में लागू होगा।

इसे भी पढ़ें: कोरोना के डेल्टा स्वरूप को लेकर सचेत रहने की जरूरत, मौत के मामलों में आई काफी कमी: जो बाइडेन

अधिकारियों ने बुधवार को घोषणा की थी कि ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े शहर सिडनी में पांच सप्ताह के लिए लॉकडाउन किया जाएगा जिसके बाद यह खबर आई है। न्यू साउथ वेल्स राज्य में सिडनी और आसपास के क्षेत्रों में तीन सप्ताह का लॉकडाउन शुक्रवार को समाप्त होने वाला था लेकिन अब यह 30 जुलाई तक जारी रहेगा। बता दें कि इस लॉकडाउन के लागू होने की खबर के बाद से बहुत से लोगों ने निराशा व्यक्त की है। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़