Southern Brazil में भीषण बाढ़ के कारण कम से कम 39 लोगों की मौत

floods
प्रतिरूप फोटो
DD News

एजेंसी ने कहा कि कुछ शहरों में जल स्तर तब तक के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है जब से इसे दर्ज करना शुरू किया गया है। जलस्तर लगभग 150 साल पहले से दर्ज करना शुरू किया गया था।

ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में भारी बारिश के कारण कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई और 68 अन्य लोग लापता हो गए। राज्य की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ब्राजील में आई इस भीषण बाढ़ के कारण कई शहर तबाह हो गए और हजारों लोगों को अपने घर छोड़कर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। यह एक साल में चौथी ऐसी पर्यावरणीय आपदा है।

इससे पहले 2023 में जुलाई, सितंबर और नवंबर में भी बाढ़ आई थी जिनमें कुल 75 लोग मारे गए थे। ब्राजीलियाई भूवैज्ञानिक सेवा के अनुसार, राज्य में आई बाढ़ 1941 की ऐतिहासिक बाढ़ से भी भीषण है।

एजेंसी ने कहा कि कुछ शहरों में जल स्तर तब तक के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है जब से इसे दर्ज करना शुरू किया गया है। जलस्तर लगभग 150 साल पहले से दर्ज करना शुरू किया गया था।

रक्षा एजेंसी के अनुसार, बाढ़ में कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई और 68 अन्य लोग अब भी लापता हैं तथा 24,000 से अधिक लोगों को अपने घर छोड़कर जाना पड़ा है। उसने बताया कि बाढ़ के कारण पूरे राज्य में विद्युत आपूर्ति, संचार सेवा और जल आपूर्ति बाधित हो गई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़