Southern Brazil में बाढ़ से कम से कम 75 की मौत, 103 लोग लापता

floods
प्रतिरूप फोटो
DD news

आठ लाख से अधिक लोग बिना जल आपूर्ति के रहने को मजबूर हैं। गवर्नर एडुअर्डो लीते ने रविवार सुबह कहा, ‘‘मैं एक बार फिर दोहरा रहा हूं कि तबाही का यह मंजर अभूतपूर्व है।’’

ब्राजील के दक्षिणी राज्य रियो ग्रांड डो सुल में भयावह बाढ़ में पिछले सात दिन में कम से कम 75 लोगों की मौत हो गई है और 103 अन्य लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक बाढ़ से संबंधित घटनाओं में कम से कम 155 लोग घायल हो गए, जबकि 88,000 से अधिक लोगों को बेघर होना पड़ा है। लगभग 16,000 लोगों ने विद्यालयों, व्यायामशालाओं और अन्य अस्थायी आश्रयों में शरण ली है। बाढ़ के कारण राज्य में जगह-जगह भूस्खलन, सड़कें बह जाने और पुलों के ढह जाने की खबरें हैं।

आठ लाख से अधिक लोग बिना जल आपूर्ति के रहने को मजबूर हैं। गवर्नर एडुअर्डो लीते ने रविवार सुबह कहा, ‘‘मैं एक बार फिर दोहरा रहा हूं कि तबाही का यह मंजर अभूतपूर्व है।’’

इससे पहले उन्होंने कहा था कि राज्य को ‘‘पुनर्निर्माण के लिए एक तरह के ‘मार्शल प्लान’ की जरूरत होगी।’’ राष्ट्रपति लुइज इनासियो लुला डि सिल्वा ने रविवार को दूसरी बार राज्य का दौरा किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़