Bahrain Oil Refinery पर अटैक, Bapco ने Iran को ठहराया जिम्मेदार

मध्य पूर्व में तनाव के बीच बहरीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर हमला हुआ, जिसमें एक स्टोरेज टैंक को निशाना बनाया गया और उसमें आग लग गई। बैपको एनर्जीज ने इस हमले के पीछे ईरान का हाथ बताया है, हालांकि घटना में किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
बहरीन की एक प्रमुख तेल रिफाइनरी पर रविवार को बड़ा हमला हुआ, जिससे वहां के स्टोरेज टैंक में भीषण आग लग गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रिफाइनरी से आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठता देखा जा सकता है।
ईरानी सरकारी मीडिया द्वारा जारी एक फुटेज में हमले का लाइव मंजर कैद हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि आसमान से एक वस्तु बेहद तेज रफ्तार में नीचे आती है और सीधे रिफाइनरी के स्टोरेज इंफ्रास्ट्रक्चर से टकराती है। टक्कर के चंद सेकंड के भीतर ही वहां एक विशाल आग का गोला बन गया।
आरटी न्यूज द्वारा साझा किए गए एक अन्य वीडियो में रिफाइनरी के ऊपर काले धुएं की मोटी चादर बिछी नजर आ रही है, जो हमले की भयावहता को बयां कर रही है। हालांकि, इन वीडियो की सत्यता की अभी तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है।
Another Iranian strike HITS Bahrain’s BAPCO refinery — fires rip through oil storage
— RT (@RT_com) April 5, 2026
Entire sections seen burning out of control https://t.co/H5APhx0p9i pic.twitter.com/g7OvYKoR8B
इसे भी पढ़ें: America की Economy पर बड़ा संकट! Amazon-Airlines ने बढ़ाया चार्ज, महंगाई बेकाबू
बैपको एनर्जीज ने कहा, हमले में कोई हताहत नहीं
बापको एनर्जीज ने एक आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की है कि उसके एक स्टोरेज टैंक में आग लगी थी। कंपनी ने इस घटना के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है।
कंपनी के मुताबिक, आपातकालीन सुरक्षा टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल हमले से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राहत की बात यह है कि रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस पूरी घटना में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
अन्य न्यूज़















