बगदाद में एक शताब्दी में दूसरी बार हुई भारी बर्फबारी

baghdad-received-heavy-snowfall-for-the-second-time-in-a-century
[email protected] । Feb 11 2020 5:31PM

बगदाद में मंगलवार को कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां एक शताब्दी में दूसरी बार बर्फबारी हुई और लोग अपना काम छोड़कर बर्फ के साथ खेलते और तस्वीरें लेते दिखे। पिछली बार 2008 में बर्फ गिरी थी लेकिन यह बेहद हल्की थी।

बगदाद। बगदाद में मंगलवार को कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां एक शताब्दी में दूसरी बार बर्फबारी हुई और लोग अपना काम छोड़कर बर्फ के साथ खेलते और तस्वीरें लेते दिखे। पिछली बार 2008 में बर्फ गिरी थी लेकिन यह बेहद हल्की थी। इराक के बुजुर्गों और युवाओं का कहना है कि उन्होंने पहली बार बर्फ देखी है।

इसे भी पढ़ें: बगदाद में रात के समय अमेरिकी दूतावास पर रॉकेट से हमला, एक जख्मी

शहर के ताड़ के पेड़ बर्फ की सफेद चादरों में ढक गए। वहीं लंबे समय से सरकार के विरोध में प्रदर्शन करने वाले लोगों के तिरपाल पर बर्फ की सफेद परत चढ़ गई। इराक के मौसम विज्ञान केंद्र के मीडिया प्रमुख अमेर अल-जबेरी ने एएफपी को बताया, ‘‘बर्फबारी बुधवार तक जारी रह सकती है और मौसम काफी ठंडा रहेगा। यह शीत लहर यूरोप से आई है।’’

इसे भी पढ़ें: इराक की राजधानी बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर तीन रॉकेट से किया गया हमला

बगदाद के लोग ठंड से ज्यादा गर्मी के अभ्यस्त हैं। शियाओं के प्रसिद्ध पवित्र स्थान करबला में भी बर्फ गिरी। बर्फबारी उत्तरी इराक में सामान्य है लेकिन मध्य और दक्षिणी इराक में यह दुर्लभ है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़