Live
Bangladesh Election 2026 LIVE Updates । मुहम्मद यूनुस की देखरेख में चुनाव, क्या Bangladesh में लौटेगा लोकतंत्र का राज?

प्रतिरूप फोटो
CANVA PRO
एकता । Feb 12 2026 11:14AM
शेख हसीना के पतन के बाद बांग्लादेश में मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार की देखरेख में आम चुनाव हो रहे हैं, जिसमें अवामी लीग प्रतिबंधित है। इस महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक बदलाव के बीच भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव की आशंका के चलते BSF को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
बांग्लादेश में लोकतांत्रिक बदलाव की लहर के बीच आम चुनाव शुरू हो गए हैं, जहां लगभग 12.7 करोड़ मतदाता 'जातीय संसद' के 350 सदस्यों को चुनने के लिए तैयार हैं। अगस्त 2024 में छात्र विद्रोह के कारण शेख हसीना के इस्तीफे और पलायन के बाद, नोबेल विजेता मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार देश की कमान संभाल रही है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, 'जुलाई विद्रोह' के दौरान हुई हिंसक कार्रवाई में करीब 1,400 लोगों ने जान गंवाई थी। वर्तमान में भारत में मौजूद पूर्व प्रधानमंत्री को विशेष ट्रिब्यूनल द्वारा मृत्युदंड सुनाया गया है, जबकि उनकी पार्टी 'अवामी लीग' के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
Today 11:54 | Bangladesh Election 2026 LIVE Updates । ढाका में वोटिंग की सुस्त शुरुआत, पहले दो घंटों में 3% से 13% के बीच मतदान'द बिजनेस स्टैंडर्ड' और चुनाव अधिकारियों की शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, ढाका के विभिन्न क्षेत्रों में पहले दो घंटों में 3% से 13% के बीच मतदान दर्ज किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, ढाका-9 के होली क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल और कॉलेज में सबसे ज्यादा उत्साह देखा गया, जहाँ सुबह 9:30 बजे तक 3,212 रजिस्टर्ड वोटरों में से 13% अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। |
Today 11:53 | Bangladesh Election 2026 LIVE Updates । मुहम्मद यूनुस का बड़ा बयान, आज नए बांग्लादेश का जन्मदिन हैबांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार, प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस ने सुबह 10:26 बजे ढाका के गुलशन मॉडल हाई स्कूल और कॉलेज में अपना वोट डाला। मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की। ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, यूनुस ने इस दिन को एक ऐतिहासिक पल बताते हुए इसे 'नए बांग्लादेश का जन्मदिन' करार दिया। |
Today 11:52 | Bangladesh Election 2026 LIVE Updates । वोट डालने के बाद बोले रहमान, देश में सुरक्षा का माहौल बनाना हमारा सबसे बड़ा लक्ष्यगुलशन-2 स्थित गुलशन मॉडल हाई स्कूल और कॉलेज में अपना वोट डालने के तुरंत बाद रहमान ने मीडिया से बात की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि उनकी पार्टी (BNP) सत्ता में आती है, तो 'कानून-व्यवस्था' उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। रहमान ने कहा, 'हमारी सरकार का पहला लक्ष्य देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना होगा, ताकि हर नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर सके।' |
Today 11:24 | Bangladesh Election 2026 LIVE Updates । गोपालगंज के पोलिंग स्टेशनों पर पसरा सन्नाटा, वोटर नदारदअवामी लीग का कभी 'अभेद्य किला' रहा गोपालगंज आज चुनावी हलचल के लिए तरस रहा है। यह जिला बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान और पूर्व पीएम शेख हसीना का जन्मस्थान है, लेकिन इस बार यहाँ के पोलिंग स्टेशनों पर सन्नाटा पसरा है। लगभग 10 लाख मतदाताओं वाले इस जिले में पोलिंग एजेंटों को 50% मतदान की उम्मीद है, हालांकि सुबह के समय केंद्रों पर इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सुबह के दौरे में केंद्रों पर बहुत कम वोटर पहुंचे, लेकिन प्रशासन को उम्मीद है कि दिन चढ़ने के साथ भीड़ बढ़ सकती है। |
Today 11:22 | Bangladesh Election 2026 LIVE Updates । BNP के सबसे आगे चल रहे तारिक रहमान ढाका में वोट डालने पहुंचे
|
Today 11:21 | Bangladesh Election 2026 LIVE Updates । जमात-ए-इस्लामी का बड़ा दांव, इतिहास में पहली बार किसी हिंदू चेहरे को दिया टिकटजमात-ए-इस्लामी ने अपने राजनीतिक इतिहास में पहली बार एक हिंदू उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारा है। पार्टी ने कृष्णा नंदी को 13वें आम चुनाव के लिए 'खुलना-1' सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। यह एक हिंदू-बहुल क्षेत्र है, जहां जमात ने नंदी पर भरोसा जताया है। कृष्णा नंदी वर्तमान में पार्टी की हिंदू कमेटी की डुमुरिया यूनिट के अध्यक्ष हैं। |
Today 11:19 | Bangladesh Election 2026 LIVE Updates । 10 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात, BNP और जमात में कड़ा मुकाबलाबांग्लादेश के आम चुनावों में इस बार सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। देश के चुनावी इतिहास में पहली बार करीब 10 लाख सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है, ताकि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो सके। इस बार मुकाबला काफी अलग है क्योंकि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी 'अवामी लीग' मैदान में नहीं है। अंतरिम सरकार ने पिछले साल ही इस पार्टी के चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी थी। ऐसे में मुख्य मुकाबला अब 'बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी'और उसके पुराने सहयोगी दल 'जमात-ए-इस्लामी' के बीच देखा जा रहा है। |
Today 11:18 | Bangladesh Election 2026 LIVE Updates । एक सीट पर मतदान रद्द, 299 सीटों पर मुकाबलादेश की कुल 300 संसदीय सीटों में से 299 पर वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान सुबह 7:30 बजे से शुरू होकर शाम 4:30 बजे तक चलेगा। खास बात यह है कि वोटिंग खत्म होते ही तुरंत वोटों की गिनती भी शुरू हो जाएगी। एक उम्मीदवार के निधन के कारण फिलहाल एक सीट पर चुनाव रद्द कर दिया गया है। |
अन्य न्यूज़
















