हैती में गिरोहों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में 12 व्यक्तियों की मौत

Haiti
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common

हैती की राजधानी के निकट गिरोहों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में 12 से अधिक व्यक्तियों की मौत हो गयी जबकि एक दर्जन से अधिक घरों को आग लगा दी गयी। शहर के महापौर ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। महापौर जोसेफ जेनसन गुइलोम ने बताया

हैती की राजधानी के निकट गिरोहों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में 12 से अधिक व्यक्तियों की मौत हो गयी जबकि एक दर्जन से अधिक घरों को आग लगा दी गयी। शहर के महापौर ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। महापौर जोसेफ जेनसन गुइलोम ने बताया कि यह घटना मंगलवार आधी रात के आसपास पोर्ट ऑ प्रिंस के उत्तरपश्चिम स्थित एक छोटे शहर काबारेट में हुयी।

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन दूतावास में विस्फोट के एक दिन बाद स्पेन में अमेरिकी दूतावास से मिला संदिग्ध लिफाफा

उन्होंने बताया कि पूरे हैती में हिंसा में वृद्धि के मद्देनजर नगर के एक इलाके में स्थानीय लोगों को सुरक्षा गार्ड के रूप में सेवा देने के लिए तैनात किया था, लेकिन गिरोहों ने मशीनगन के बल पर उन्हें अपने नियंत्रण में ले लिया। गुइलोम ने बताया, ‘‘वे लोग अपने बचाव के लिये कुछ भी नहीं कर पाये। यह एक भयावह घटना है।’’ सोशल मीडिया पर जारी तस्वीरों एवं वीडियो में घरों के बाहर लोगों के क्षत विक्षत शव पड़े दिखे जबकि घरों में आग लगी हुयी थी। इसके अनुसार घटना में 20 से अधिक घर जलकर खाक हो गये।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़