चीन में कोरोना ने मचाया हाहाकार, शंघाई में 52 लोगों ने तोड़ा दम, बीजिंग में 2 करोड़ से ज्यादा लोगों का होगा टेस्ट

China Corona
प्रतिरूप फोटो
Prabhasakshi

शंघाई में कोरोना संक्रमण के 1,661 मामले सामने आए। इसके अलावा राजधानी बीजिंग में भी हालात काफी खराब हैं। जिसके बाद प्रशासन ने राजधानी के 11जिलों में मंगलवार को बड़े स्तर पर कोरोना टेस्ट करने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि बीजिंग में एक दिन में 2 करोड़ से ज्यादा लोगों का टेस्ट किया जाएगा।

बीजिंग। चीन कोरोना वायरस संक्रमण से काफी ज्यादा परेशान है। बीजिंग के साथ-साथ शंघाई के हालात सबसे ज्यादा खराब बताए जा रहे हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन की आर्थिक राजधानी कही जाने वाले शंघाई में एक दिन में 52 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हो गई। जबकि एक दिन पहले शंघाई में 51 लोगों ने दम तोड़ा था। 

इसे भी पढ़ें: चीन के BRI की काट तैयार, भारत के TDC फंड से उड़ जाएंगे ड्रैगन के होश 

बीजिंग के हालात भी हैं नाजुक

आपको बता दें कि शंघाई में कोरोना संक्रमण के 1,661 मामले सामने आए। इसके अलावा राजधानी बीजिंग में भी हालात काफी खराब हैं। जिसके बाद प्रशासन ने राजधानी के 11जिलों में मंगलवार को बड़े स्तर पर कोरोना टेस्ट करने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि बीजिंग में एक दिन में 2 करोड़ से ज्यादा लोगों का टेस्ट किया जाएगा।

बीजिंग के स्थानीय प्रशासन ने जिले के सभी लोगों का तीन बार टेस्ट किए जाने का आदेश दिया है। मंगलवार के अलावा बुधवार और शुक्रवार को भी यह टेस्ट होंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार संक्रमण के स्थानीय प्रसार के 1,908 मामले सामने आए जिनमें से 1,661 मामले शंघाई से सामने आए। 

इसे भी पढ़ें: भारत ने चीन के नागरिकों का पर्यटक वीजा किया निलंबित, भारतीय छात्रों को लौटने की अनुमति नहीं दे रहा था ड्रैगन 

कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया पर शंघाई के वीडियो सामने आए थे। जिसमें स्थानीय लोगों को सख्त लॉकडाउन के चलते काफी समस्या का सामना करते हुए देखा जा सकता था। सामने आए वीडियो के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को इसके अंजाम भुगतने तक की चेतावनी दी थी। दरअसल, शंघाई में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। जिसको लेकर प्रशासन कोविड जीरो नीति के तहत काम कर रही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़