Quick Cooking Tips: घर पर मिनटों में बनाएं Tasty Achari Paneer Papad Roll, मानसून का बढ़ेगा मजा

मानसून के दौरान खान-पान में बदलाव की प्रवृत्ति का विश्लेषण करते हुए यह लेख अचारी पनीर-पापड़ रोल की रेसिपी प्रस्तुत करता है जो पारंपरिक पकौड़ों का एक आधुनिक विकल्प है। कम समय में तैयार होने वाला यह स्नैक स्वाद और कुरकुरेपन के संतुलन को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो वर्षा ऋतु के शाम के नाश्ते के लिए उत्कृष्ट है।
मानसून के समय शाम के समय कुछ चटपटा और कुरकुरा खाने को मिल जाएं, तो मजा ही आ जाता है। कई लोग बाजार से समोसा-पकौड़ी लेकर आ जाते हैं। आप भी रोजाना एक जैसी चीज खाकर बोर हो जाते हैं, ऐसे में आप भी कुछ नया बनाने के तलाश में जरुर रहते हैं। अब आपको ज्यादा टेंशन नहीं लेने का, बस घर में बनाएं अचारी पनीर-पापड़ रोल। आइए आपको इसकी रेसिपी जरुर बताते हैं।
साम्रगी
-पनीर- 200 ग्राम (छोटे क्यूब्स या कद्दूकस किया हुआ)
-उड़द या मूंग दाल के पापड़- 6-8
-आम/मिर्च का अचार- 2 बड़े चम्मच
-प्याज-1 (ऑप्शनल)
-हरी मिर्च-2
-हरा धनिया- 2 बड़े चम्मच
-चाट मसाला- ½ छोटा चम्मच
-लाल मिर्च पाउडर- ½ छोटा चम्मच
-नमक- स्वादानुसार
-तेल- 2 कप (तलने के लिए)
-मैदा- 1 चम्मच
अचारी पनीर पापड़ रोल बनाने की रेसिपी
- इसे बनाना काफी आसान है, सबसे पहले पनीर लें। इसके बाद इसे कद्दूकस कर लें। यदि आपके पास कम समय है, तो इसे क्यूब्स में काटकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अब आप पनीर को थाली में रखें। अब इसके ऊपर अचार का मसाला, कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हरा धनिया और हल्का सा नमक मिलाएं। फिर आप इन सभी चीजों को हाथ से जरुर मिलाएं। इस बात का ध्यान रखें कि मसाले की कोटिंग पनीर पर अच्छे से हो जाए।
- एक प्लेट या पैन में थोड़ा सा पानी लें। जिसमें उड़द या मूंग दाल के पापड़ को एक-एक करके चार-पांच सेकंड के लिए डुबो दें।
- इसके बाद भीगे हुए पापड़ को निकालें और साफ सूती कपड़े से धीरे-धीरे थपथपाते हुए सुखाएं। जिसके बाद पापड़ के एक किनारे पर 1 क्यूब या फिर 2 चम्मच पनीर की स्टफिंग रखकर किनारों को अंदर की तरफ मोड़ते हुए रोल बना दें।
- अब आप रोल के आखिरी मोड़ पर मैदे का हल्का-सा घोल लगाकर बंद कर दें। ऐसा करने से मसाला बाहर नहीं निकलेगा। इस प्रोसेस के बाद कड़ाही में तेल डालकर गर्म होने के लिए गैस पर रख दें। फिर तैयार पापड़ रोल्स को धीरे से गर्म तेल में डालें। आप चाहें, तो इसे शैलो फ्राई भी कर सकती है।
- गैस की फ्लेम को धीमी करके इन्हें सुनहरा और कुरकुरा होने तक फ्राई कर लें। फिर इसे बाहर निकालकर हरी पुदीने की चटनी, केचप के साथ सर्व करें।
अन्य न्यूज़














