रूस-यूक्रेन के बीच कभी भी जंग छिड़ने जैसे हालात, बाइडेन ने 3,000 से अधिक और सैन्य बलों को भेजने का दिया आदेश

joe biden

जो बाइडेन ने यूक्रेन संकट के बीच पोलैंड में 3,000 से अधिक और सैन्य बलों को भेजने का आदेश दिया है।इस घोषणा से कुछ देर पहले ही अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने यूक्रेन में रह रहे सभी अमेरिकी नागरिकों को सचेत किया था कि वे जल्द से जल्द वहां से निकल जाएं।

वाशिंगटन। यूक्रेन पर रूस के हमले की आशंका से चिंतित उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) सहयोगियों के प्रति अमेरिकी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए पेंटागन पोलैंड में और 3,000 सैन्य बलों को भेज रहा है। पोलैंड में 1,700 सैनिक पहले से ही तैनात हैं। अमेरिका के एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने बताया कि ये अतिरिक्त सैनिक अगले कुछ दिनों में उत्तर कैरोलाइना के फोर्ट ब्रैग से रवाना होंगे और अगले सप्ताह की शुरुआत तक पोलैंड में होंगे। इन सैनिकों का मिशन प्रशिक्षण देना होगा और हमले को रोकना होगा, लेकिन वे यूक्रेन में लड़ाई में शामिल नहीं होंगे।

इसे भी पढ़ें: क्वाड का दावा, कोविड​​​​-19 रोधी टीकों की पहली खेप का वितरण 2022 की पहली छमाही में होगा

इस घोषणा से कुछ देर पहले ही अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने यूक्रेन में रह रहे सभी अमेरिकी नागरिकों को सचेत किया था कि वे जल्द से जल्द वहां से निकल जाएं। उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यू्क्रेन पर हमले का आदेश कभी भी दे सकते हैं। नाटो सहयोगियों के लिए प्रतिबद्धता जताने के मकसद से पोलैंड में अमेरिकी बलों की तैनाती के अलावा, जर्मनी में तैनात करीब 1,000 अमेरिकी सैनिक रोमानिया भेजे जा रहे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़