बाइडन से इस सप्ताह मुलाकात करेंगे इटली के प्रधानमंत्री द्राघी

Biden Italy Prime Minister
ANI Twitter.

इटली को अपनी प्राकृतिक गैस का 40 प्रतिशत रूस से मिलता है, और पिछले साल आर्थिक व्यापार 20 अरब यूरो का था। शीतयुद्ध के दौर में मॉस्को में इटली के राजदूत रहे सर्जियो रोमानो ने कहा, ‘‘रूस के बारे में दो धाराएं हैं।

मिलान|  इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्राघी इस सप्ताह वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता जब नेता मंगलवार को मिलेंगे तब दोनों पक्ष अपनी ऐतिहासिक मित्रता के साथ ही यूक्रेन को रूस के आक्रमण से खुद को बचाने में मदद करने की साझा इच्छा पर जोर देंगे। ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन और वैश्विक आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देना भी एजेंडे में है।

हालांकि यूक्रेन को हथियार भेजे जाने के खिलाफ इटली की जनता में भावनाएं बढ़ रही हैं। द्राघी बातचीत को फिर से शुरू करने देने के लिए एक सीमित संघर्षविराम पर जोर दे रहे हैं।

बाइडन और उनके दूतों के बयान अधिक आक्रामक रहे हैं और इसमें रूस में शासन परिवर्तन और रूस को कमजोर करने के लक्ष्य, दोनों के संकेत मिले हैं। ये मतभेद संघर्ष वाले क्षेत्र से इटली की भौगोलिक निकटता ही नहीं बल्कि रूस के साथ उसके ऐतिहासिक राजनीतिक और आर्थिक संबंधों को भी दर्शाते हैं।

इटली को अपनी प्राकृतिक गैस का 40 प्रतिशत रूस से मिलता है, और पिछले साल आर्थिक व्यापार 20 अरब यूरो का था। शीतयुद्ध के दौर में मॉस्को में इटली के राजदूत रहे सर्जियो रोमानो ने कहा, ‘‘रूस के बारे में दो धाराएं हैं।

उन देशों का रुख जो यूक्रेन में युद्ध में रूसी शक्ति के ह्रास की संभावना, या आशा देखते हैं। मुझे लगता है कि यह रुख अमेरिका में प्रबल है। मुझे नहीं लगता कि यह इतालवी सरकार का रुख है, जिसके अतीत में रूस के साथ सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक संबंध रहे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़